लाइव न्यूज़ :

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर बन रहा है ये महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना होगा अति शुभ फलदायी

By रुस्तम राणा | Updated: May 24, 2022 16:22 IST

शनि जयंती पर इस बार सोमवती अमावस्या और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग का भी निर्माण हो रहा है।

Open in App

Shani Jayanti 2022 Date, Somvati Amavasya: शनि जयंती 30 मई, सोमवार को मनाई जाएगी। प्रति वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। उनका जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन शनि दोष से छुटकारा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों के द्वारा व्रत रखा जाता है। पवित्र नदी में स्नान किया जाता है और दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। वे माता छाया और सूर्य देव के पुत्र हैं।

शनि जयंती पर महासंयोग

शनि जयंती पर इस बार सोमवती अमावस्या और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में शनि जयंती पर शनि देव की पूजा और अधिक पुण्य फलदायी होगी।

सोमवती अमावस्या

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा नदी में या किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान देने की परंपरा है। इस अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।

वट सावित्री व्रत

ज्येष्ठ मास अमावस्या को शनि जयंती के अलावा वट सावत्री व्रत भी रखा जाता है। सौभाग्य प्राप्ति के लिए यह व्रत रखा जाता है। इसी दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। इसमें वट वृक्ष की पूजा की जाती है।

शनि जयंती का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - मई 29, 2022 को दोपहर 02:54 बजेअमावस्या तिथि समाप्त - मई 30, 2022 को शाम 04:59 बजे सोमवती अमावस्या पर दान-पुणअय 2022: स्नान एवं दान, 30 मई को प्रात:काल से प्रारंभ

शनि जयंती में सर्वार्थ ​सिद्धि योग

शनि जयंती के दिन यानी 30 मई को सर्वार्थ ​सिद्धि प्रारंभ - सुबह 07:12 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग समाप्त - 31 मई मंगलवार को प्रात: 05:24 बजे 

शास्त्रों में वर्णित है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में जैसे शुभ मुहूर्त में शनि देव की पूजा अर्चना से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। शास्त्रों में सर्वार्थ ​सिद्धि योग को कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला बताया गया है।

टॅग्स :शनि जयंतीशनि देववट सावित्री व्रत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत कब है? जानें तिथि, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठShani Jayanti 2024: शनि महाराज की कृपा दृष्टि पाने के लिए करें ये सात बेहद प्रभावशाली उपाय

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024 Niyam: सौभाग्य प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत करते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

पूजा पाठJyeshtha Amavasya 2024: कब है ज्येष्ठ अमावस्या? नोट कर लें डेट और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स