लाइव न्यूज़ :

Sawan 2020: बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव, तरीका गलत हुआ तो...

By गुणातीत ओझा | Updated: July 12, 2020 12:56 IST

शिवजी का प्रिय सावन माह चल रहा है और इस माह में पूजा करते समय शिवलिंग पर कई तरह की पूजन सामग्रियां, फूलपत्तियां विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं। भगवान शिव को बिल्व पत्र यानी बेल पत्र बहुत पसंद हैं। आइये आपको बताते हैं बिल्व पत्र के बारे में जरूरी बातें...

Open in App
ठळक मुद्देशिवलिंग पर चढ़े हुए बिल्व पत्र को कई दिनों तक बार-बार धोकर पुनः शिवजी को अर्पित किया जा सकता हैं।भगवान शिव को बिल्वपत्र चिकनी ओर से ही अर्पित करें। बिल्वपत्र 3 से लेकर 11 दलों तक के होते हैं।

1. बिल्व पत्र का भगवान शंकर के पूजन में विशेष महत्व है जिसका प्रमाण शास्त्रों में मिलता है। बिल्वाष्टक और शिव पुराण में इसका स्पेशल उल्लेख है। अन्य कई ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। भगवान शंकर एवं पार्वती को बिल्व पत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है।

2. किसी भी माह की अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा तिथि और सोमवार को बिल्व पत्र नहीं तोडना चाहिए। एक दिन पहले ही तोड़े हुए पत्ते पूजन में उपयोग किए जाने चाहिए।

3. रविवार और द्वादशी तिथि एक साथ होने पर बिल्ववृक्ष का विशेष पूजन करना चाहिए। इस पूजन से महापाप से भी मुक्त हो जाते है। धन की कमी दूर होती है।

4. शिवलिंग पर चढ़े हुए बिल्व पत्र को कई दिनों तक बार-बार धोकर पुनः शिवजी को अर्पित किया जा सकता हैं।

5. भगवान शिव पर अर्पित करने के लिए बिल्व पत्र तोड़ने से पहले नीचे लिखे मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। उसके बाद बिल्व वृक्ष को प्रणाम करके बिल्व पत्र तोड़ना चाहिए।

अमृतोद्धव श्रीवृक्ष महादेवप्रिय: सदा।गृहामि तव पत्रणि श्पिूजार्थमादरात्।।

6. भगवान शिव को बिल्वपत्र चिकनी ओर से ही अर्पित करें। बिल्वपत्र 3 से लेकर 11 दलों तक के होते हैं। ये जितने अधिक पत्र के हों, उतने ही उत्तम माने जाते हैं। पत्तियां कटी या टूटी हुई न हों और उनमें कोई छेद भी नहीं होना चाहिए। शिव जी को बिल्वपत्र अर्पित करते समय साथ ही में जल की धारा जरूर चढ़ाएं। बिना जल के बिल्वपत्र अर्पित नहीं करना चाहिए।

7. घर में बिल्व वृक्ष लगाने से परिवार के सभी सदस्य कई प्रकार के पापों के प्रभाव से मुक्त हो जाते हैं। इस वृक्ष के प्रभाव से सभी सदस्य यशस्वी होते हैं, समाज में मान-सम्मान मिलता है। ऐसा शिवपुराण में बताया गया है।

8. शिवपुराण में बताया गया है जिस स्थान पर बिल्ववृक्ष है, वह स्थान काशी तीर्थ के समान पूजनीय और पवित्र है। ऐसी जगह जाने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

9. बेल वृक्ष की उत्पत्ति के संबंध में ‘स्कंदपुराण’ में कहा गया है कि एक बार देवी पार्वती ने अपनी ललाट से पसीना पोछकर फेंका, जिसकी कुछ बूंदें मंदार पर्वत पर गिरीं, जिससे बेल वृक्ष उत्पन्न हुआ। इस वृक्ष की जड़ों में गिरिजा, तना में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षयायनी, पत्तियों में पार्वती, फूलों में गौरी और फलों में कात्यायनी वास करती हैं।

10. बिल्व का वृक्ष घर के उत्तर-पश्चिम में हो तो सुख-शांति बढ़ती है और बीच में हो तो जीवन मधुर बनता हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग