समुद्र शास्त्र: लड़कियों के इन लक्षणों को जानकर लाइफ पार्टनर चुनने में होगी आसानी, शादी के बाद जीवन में आएगी खुशहाली

By गुणातीत ओझा | Published: August 13, 2020 11:56 AM2020-08-13T11:56:00+5:302020-08-13T13:30:47+5:30

समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो शादी के बाद किसी लड़के का जीवन बर्बाद कर सकता है। आइये आपको बताते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों के उन लक्षणों के बारे में जिनका ध्यान देना बहुत जरूरी माना गया है...

samudra shastra ladakiyon ke lakshan | समुद्र शास्त्र: लड़कियों के इन लक्षणों को जानकर लाइफ पार्टनर चुनने में होगी आसानी, शादी के बाद जीवन में आएगी खुशहाली

लड़कियों के बारे में समुद्र शास्त्र में दी गई हैं ये जानकारियां।

Highlightsलड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो शादी के बाद किसी लड़के का जीवन बर्बाद कर सकता है।पति-पत्नी का आपस में रिश्ता, मित्रता प्यार और सहभागिता का होना बहुत जरूरी माना गया है।

Samudra Shastra: शादी करते समय सभी लड़की हो या लड़का आगे आने वाले जीवन को सुखमय बनाने की सोचते हैं। पति-पत्नी के जीवन में परस्पर प्यार और खुशी को बनी रहे इसके लिए पति-पत्नी का आपस में रिश्ता, मित्रता प्यार और सहभागिता का होना बहुत जरूरी माना गया है। ऐसा होने से उनके बीच संबंध मधुर रहते हैं जिससे कि रिश्ते में सदा मिठास बनी रहती है।

समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि तभी अच्छा बना रहता है जब शादी से पहले लड़का और लड़की एक दूसरे के शुभ लक्षणों के बारे में पूरी तरह जान लें। दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने में लड़का-लड़की दोंनो का योगदान बराबर का होता है। लेकिन समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो शादी के बाद किसी लड़के का जीवन बर्बाद कर सकता है। आइये आपको बताते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों के उन लक्षणों के बारे में जिनका ध्यान देना बहुत जरूरी माना गया है...

जिस लड़की की मांग सीधी होती है वह पति के लिए बहुत शुभ होती है। जो लड़की दो मांग या टेढ़ी मांग रखती है वह कुटिल स्वभाव की होती है, जो आपने हाथों अपने वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर सकती है। साथ ही जिसके साथ इनका रिश्ता बनता है उसका जीवन बीच मझधार में फंस जाता है। ऐसा समुद्र शास्त्र कहा गया है। 

जो लड़कियां एडियां उठाकर चलती है इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है। उनके चाल-चलन से मायके और ससुराल दोनों पक्ष परेशान हो सकते हैं। सुबह देर तक सोने वाली या दिन के समय सोने वाली महिला अपने वैवाहिक जीवन में दरार और कलह का कारण खुद बनती हैं। ऐसी महिलाएं मायके में हों या ससुराल में केवल धन की बर्बादी ही करती हैं। जिस घर में महिलाएं दिन में सोती हैं वहां कभी भी लक्ष्मी टिक नहीं पाती है। ऐसे लक्षणों वाली लड़कियों से शादी करने पर पुरुष का जीवन तबाह हो जाता है।

सोमवार को बाल धोने वली महिला खुद अपने सुहाग को कष्ट देती हैं। जिससे पुरुष का जीवन कष्टमय हो सकता है।

Web Title: samudra shastra ladakiyon ke lakshan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे