आज का राशिफल: किन राशियों को आज होने वाला है फायदा, कैसा होगा दिन, पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2021 07:56 AM2021-04-02T07:56:21+5:302021-04-02T07:56:48+5:30

आज का राशिफल, 2 अप्रैल: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 8.15 बजे तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि है। पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 2 april 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign | आज का राशिफल: किन राशियों को आज होने वाला है फायदा, कैसा होगा दिन, पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल

2 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: यात्रा के योग बन रहे हैं। इस यात्रा से लाभ का भी संकेत है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। सीनियर अधिकारियों से विवाद की आशंका भी हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन का खर्च अधिक होगा।

वृषभ: व्यापार में साझीदारों से अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कोई पसंद की चीज खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन: किसी पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ होने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस संबंध में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-प्रॉपर्टी में धन निवेश से लाभ की उम्मीद है।

कर्क: नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन का समाचार मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी और अच्छे मुनाफे का योग है। काम में व्यस्तता रहेगी और इस कारण दिन के उतर्राध में थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। मन में दिन भर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह: आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। धन के लेन-देन या निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इससे सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेंगे

कन्या: भाग्य का भरपूर साथ रहने वाला है। बड़ी मुश्किलों से बचेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता बनी रहेगी। शादी के लिए इच्छुक जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। कहीं घूमने या परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलने वाला है। खर्चों में वृद्धि है। बुजूर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिल सकता है। कर्मक्षेत्र और कारोबार के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक: विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। हालांकि कुछ बातों को लेकर मन में खिन्नता बनी रहेगी। किसी भी नए कार्य में हाथ डालने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है

धनु: संतान पक्ष का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। काम और व्यापार के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। कुल मिलाकर स्थिति सामान्य और सुखद रहने वाली है।

मकर: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। बिजनेस बढ़ेगा और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे।

कुंभ: धन लाभ के योग है। दिए गए कर्ज वापस होंगे। नए काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें।

मीन: महिला मित्र या सहकर्मी की मदद से कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी या नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। शाम के बाद का समय मेल-मिलाप में व्यतीत होगा।

Web Title: Rashifal 2 april 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे