लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है सप्ताह का ये पहला दिन, पढ़ें 12 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 08:28 IST

12 अप्रैल का राशिफल: पंचांग के अनुसार चैत्र अमावस्या सुबह 8 बजे तक है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि चैत्रा अमावस्या आज भी मनाई जा रही है।

Open in App

मेष: दिन मिलाजुला रहने वाला पर साथ ही सतर्क रहने की जरूरत है। किसी  धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। नए घर या गाड़ी खरीदने की योजना को टालना ठीक रहेगा। पैसे के लेन-देन में जरूर सतर्क रहे।

वृषभ: दिन भर कुछ परेशानियां रहने वाली है। माता-पिता से साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। गंभीर वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

मिथुन: काम पर आज आपका ध्यान होगा। बिजनेस में दिन अच्छा है। धन लाभ है। लक्ष्मी जी की कृपा रहने वाली है। पुराने कर्ज वापस मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कर्क: वाणी और क्रोध पर संयम रखें। प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिए दिन अच्छा है। विवाह संबंधी प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। उदर संबंधी रोग परेशान करेगा।

सिंह: काम के लिहाज से दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कम परिश्रम में अधिक सफलता के आसार हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले निपटेंगे। पिता से लाभ मिल सकता है।

कन्या: नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी नई जिम्मेदारियों से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपके साथी आपसे खुश रहेंगे। शाम के समय आप मनोरंज या घूमने-फिरने में पैसे खर्च कर सकते हैं।

तुला: अहम निर्णय लेने में उलझन रहेगी। इसलिए बड़े निर्णयों को आज के लिए टालने ठीक रहेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षित रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय आज विशेष ध्यान बरतें। बेवजह की बातों या विवाद में उलझने से नुकसान की आशंका रहेगी। दिन के उतर्राध में परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धनु: परिवारजनों या पड़ोसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। ज्यादा धन खर्च होने से मानसिक परेशानी का अनुभव करेंगे।  धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।

मकर: कला और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए दिन खास रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में भी रूचि रहेगी। विवाह के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात से लाभ मिलेगा। किसी विशेष के प्रति खास आकर्षण महसूस होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मीन: मन में व्याकुलता एवं अशांति रह सकती है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। शारीरिक रुप से थकान का अनुभव करेंगे। उच्च अधिकारीयों के साथ विवाद की आशंका है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग