लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर घर बैठे खुद से करें पवित्र हवन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और हवन सामग्री

By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2020 08:30 IST2020-04-02T08:30:10+5:302020-04-02T08:30:10+5:30

इस बार लॉकडाउन की वजह से इस व्रत में भी कुछ अंतर देखने को मिला है। इस बार रामनवमी पर ना लोग मंदिर जा पाएंगे ना अपने घर पर किसी भी तरह का पाठ का आयोजन करेंगे।

ram navmi 2020 how to do hawan at home by yourself, know the puja vidhi and shubh muhurat | लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर घर बैठे खुद से करें पवित्र हवन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और हवन सामग्री

लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर घर बैठे खुद से करें पवित्र हवन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और हवन सामग्री

Highlightsजिन लोगों को भी हवन करना है वो स्वच्छ वस्त्र धारण करके अग्नि कुंड के पास बैठ जाएं। हवन करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी साम्रगी को इकट्ठा करें।

आज रामनवमी का पावन पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का बहुत महत्व बताया गया है। नवरात्रि के बाद इस दिन को लोग को बड़े विशेष पूजा-अर्चना करके मनाते हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान राम का जन्म हुआ है। हर साल राम नवमी पर लोग अपने-अपने घरों पर पूजा करवाते हैं या मंदिरों में जाकर जाप करवाते हैं।

इस बार लॉकडाउन की वजह से इस व्रत में भी कुछ अंतर देखने को मिला है। इस बार रामनवमी पर ना लोग मंदिर जा पाएंगे ना अपने घर पर किसी भी तरह का पाठ का आयोजन करेंगे। ऐसे में आप चाहें तो घर पर खुद से ही हवन कर सकते हैं। आपको इसके लिए किसी भी पुरोहित की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

आइए आपको बताते हैं किस तरह आप घर पर खुद से हवन कर सकते हैं-

हवन करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी साम्रगी को इकट्ठा करें। इसके लिए आम की लकड़ी, पीपल का तना या छाल, बेल, नीम, पलाश गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी अश्वगंधा ब्रह्मी मुलैठी की जड़, कपूर, तिल, चावल, लौंग, गाय का घी, लोबार, इलाइची, शक्कर, नवग्रह की लकड़ी, पंचमेवा, सूखा नारियल और गोला तथा जौ। इन सभी सामग्रियों को ले लें। 

हवन की विधि

जिन लोगों को भी हवन करना है वो स्वच्छ वस्त्र धारण करके अग्नि कुंड के पास बैठ जाएं। इस हवन कुंड में आम की लकड़ी और कर्पूर से हवन कुंड  में अग्नि जलाएं। इसके बाद घी से ऊं ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डयै विच्चे नम: का जाप करें। माता के नाम से आहुति दें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के नाम से 3 से 5 बार आहुति दें।

शुभ मुहूर्त

नमवी तिथि प्रारंभ - 03:40 AM (2 अप्रैल)
नवमी तिथि समाप्त - 02:43 AM (3 अप्रैल)
राम नवमी मध्या मुहूर्त - 11:10 AM - 01:40 PM

Web Title: ram navmi 2020 how to do hawan at home by yourself, know the puja vidhi and shubh muhurat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे