रामायण: कितने दिन चला था राम-रावण का युद्ध? लंकापति के पास थी इतनी करोड़ सेना

By मेघना वर्मा | Published: April 17, 2020 09:50 AM2020-04-17T09:50:42+5:302020-04-17T09:50:42+5:30

रामायण से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनका प्रमाण तो नहीं मिलता लेकिन लोककथाओं में सदियों से हम इन प्रसंगों को सुनते आ रहे हैं।

ram aur ravan ka yudh kitne din chala tha, facts about war of ramayana | रामायण: कितने दिन चला था राम-रावण का युद्ध? लंकापति के पास थी इतनी करोड़ सेना

रामायण: कितने दिन चला था राम-रावण का युद्ध? लंकापति के पास थी इतनी करोड़ सेना

Highlightsरावण की सेना में उसके सात पुत्र और कई भाई सेना नायक थे। रावण स्वयं दशग्रीव था और उसके नाभि में अमृत होने के कारण लगभग अमर था।

पूरा देश इस समय कोरोना की महामारी झेल रहा है। इसी से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ा कर 3 मई कर दिया है। लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रामानंद सागर वाली रामायण का प्रसारण भी फिर से टीवी पर शुरू कर दिया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया से रियल लाइफ तक हर जगह बज्ज है। रामायण को देखने के बाद लोगों में ये सवाल भी पैदा हो रहा है कि राम और रावण का युद्ध आखिर कितने दिनों तक चला था? साथ लंकापति रावण के पास कितनी सेना थी?

रामायण से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनका प्रमाण तो नहीं मिलता लेकिन लोककथाओं में सदियों से हम इन प्रसंगों को सुनते आ रहे हैं। रावण की सेना को लेकर भी कई सारे प्रसंग मिलते हैं। आइए रामायण से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातें हम बताते हैं आपको-

इतने दिन चला था रामायण का युद्ध

रामायण का युद्ध अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शुरू हुआ था। ये युद्ध दशहरे के दिन यानी दशमी को रावण वध के साथ समाप्त हुआ था। रामायण का युद्ध पूरे आठ दिन चल था। ये युद्ध कितना भयावह और भीषण था इसका अंदाजा आपको रामयण के छंदों से मिल जाएगा। वहीं हर साल दशहरे पर हम य युद्ध खत्म होने के जश्म में रावण वध करते हैं। 

रावण के पास थी इतने करोड़ सेना

बताया जाता है कि रावण की सेना की संख्या कुल 72 करोड़ थी। इसके बाद भी भगवान राम ने सिर्फ वानर सेना के साथ रावण का वध किया। सिर्फ यही नहीं रावण के दुष्ट शासन को भी खत्म किया। युद्ध में जब लक्ष्मण घायल हुए तो रावण ने युद्ध की मर्यादा को रखते हुए उन पर हमला नहीं किया। 

रावण की सेना में उसके सात पुत्र और कई भाई सेना नायक थे इतना ही नहीं रावण के कहने पर उसके भाई अहिरावण और महिरावण ने भी श्री राम और लक्ष्मण का छल से अपहरण कर खात्मे की कोशिश की थी। रावण स्वयं दशग्रीव था और उसके नाभि में अमृत होने के कारण लगभग अमर था।

Web Title: ram aur ravan ka yudh kitne din chala tha, facts about war of ramayana

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे