लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: हनुमान जी के प्रकट होने की उड़ी अफवाह, 'झगड़ रहे बंदरों को बजरंगबली ने डांटा'

By मेघना वर्मा | Updated: January 30, 2018 12:46 IST

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में घटी एक घटना को लेकर वहां के लोग कई तरह के दावे कर रहे हैं।

Open in App

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित सोमनाथ महादेव के मंदिर में घटी एक घटना को लेकर वहां के कई तरह के दावे कर रहे हैं। घटना कुछ यूं थी कि मंदिर में मौजूद दो बंदर बहुत देर से आपस में लड़ रहे थे, लेकिन अचानक ही ना जाने क्या हुआ कि वे दोनों बंदर बजरंगबली की मूर्ति के सामने नतमस्तक हो गए। इसके बाद दोनों झगड़ा खत्म कर वहां से चलते बने। यह दृश्य देख आसपास खड़े लोग दंग रह गए। लोगों का मानना है कि शायद हनुमान जी ने दोनों बंदरों को अपने दर्शन दिए, उनके सामने प्रकट हुए और दोनों को झगड़ा करने पर डांट-फटकार लगाई। इसी वहज से दाोनों बंदरों ने अपनी दुश्मनी छोड़ प्रभु से माफी मांगी।

मंदिर में मौजूद जितने भी लोगों ने यह नजारा देखा, उन्हें पहले तो घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था। लेकिन बाद में लोगों ने इस घटना को बजरंबली के प्रकट होने से जोड़ कर देखने लगे। देखते ही देखते पूरे इलाके में बजरंगबली के प्रकट होने की खबर तैर गई।

मामले पर स्‍थानीय लोगों के प्रतिक्रिया पर ही खबरें सोशल मी‌डिया में तैर रही हैं। हालांकि मंदिर के पुजारी या किसी आधिकारिक शख्स किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है।

लेक‌िन इस पूरी घटना को देखकर वहां के लोगों का कहना है कि भगवान सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। गलती इंसान करे या कोई अन्य जीव, भगवान सही राह दिखाते हैं। जब उनके जीव किसी भी मुश्किल में होते हैं तो वो खुद दर्शन देकर उन्हें सही मार्ग पर लाते हैं।

टॅग्स :पूजा पाठहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा - पाठहनुमान चालीसा पढ़ते वक्त भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

मुसाफ़िरइस मंदिर में लाल नहीं काले हैं हनुमान जी, शिल्पा-बिपाशा को हैं बहुत प्यारे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग