लाइव न्यूज़ :

Pradosh Vrat: आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शाम को क्या है भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 07:56 IST

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत को लेकर तिथियों और शुभ मुहूर्त की बात करें तो त्रयोदशी तिथि का आरंभ 26 सितंबर को दिन में 11.02 बजे से हो रहा है और यह 27 तारीख को सुबह 7.32 बजे तक रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विन मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव की करें पूजाहर महीने में दो बार आता है प्रदोष व्रत, शाम को की जाती है विशेष पूजा, कल मासिक शिवरात्रि

Pradosh Vrat: आज प्रदोष व्रत है। यह जारी अश्विन मास का पहला प्रदोष व्रत (तेरस, कृष्ण पक्ष) है। वहीं, मासिक शिवरात्रि भी इसके ठीक अगले दिन यानी कल 27 सितंबर को है। यह दोनों व्रत भगवान शिव को समर्पित हैं। प्रदोष व्रत हर महीने के दोनों पक्षों में एक-एक बार आता है। इसे हर महीने के दोनों पक्षों के त्रयोदशी (13वें दिन) को किया जाता है। ऐसे में जिस दिन भी प्रदोष व्रत होते हैं, उसकी महिमा अलग होती है। सभी का महत्व और लाभ भी पड़ने वाले दिन के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। इस दिन भगवान शिव के भक्त उपवास करते हैं और शाम को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

मान्यता है कि हर दिन का प्रदोष शुभ है लेकिन कुछ विशेष दिन बेहद शुभ और लाभदायी माने जाते हैं। इसमें सोमवार को आने वाले प्रदोष, मंगलवार को आने वाले भौम प्रदोष और शनिवार को पड़ने वाले शनि प्रदोष का महत्व अधिक है।

Pradosh Vrart: भगवान शिव की ऐसे करें पूजा

प्रदोष को लेकर एक मान्यता ये है कि भगवान शिव महाकाल स्वरूप में प्रदोष काल में ही कैलाश पर्वत पर तांडव नृत्य करते हैं और देवी देवता उनकी स्तुति करते हैं। इसलिए इस व्रत की महत्ता बहुत बढ़ जाती है। मान्यता है कि प्रदोष का व्रत करने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। चूकी इस बार प्रदोष व्रत के दिन गुरुवार है तो इस दिन पूजन से शत्रुओं पर विजय का फल मिलता है। 

Pradosh Vrat: पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत को लेकर तिथियों और शुभ मुहूर्त की बात करें तो त्रयोदशी तिथि का आरंभ 26 सितंबर को दिन में 11.02 बजे से हो रहा है और यह 27 तारीख को सुबह 7.32 बजे तक रहेगा। शाम के समय प्रदोष व्रत के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 6.16 बजे से रात के 8.41 बजे तक का होगा।

प्रदोष व्रत के दिन साधक को जल्दी उठना चाहिए और घर की साफ-सफाई सहित स्नान आदि कर भगवान शिव की पूजा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पूजा के लिए भगवान शिव के मंदिर जाएं या फिर घर पर ही पूजा करें और दिन भर उपवास रखें। चूकी प्रदोष की विशेष पूजा शाम को की जाती है। इसलिए शाम को सूर्य अस्त होने से पहले एक बार फिर स्नान आदि करें। इसके बाद संभव हो तो सफेद रंग के कपड़े ही पहने।

इसके बाद एक थाल में मिट्टी से शिवलिंग बनाये और विधिवत पूजा करने के बाद उनका विसर्जन करें। पूजा के दौरान भगवान का पंचामृत से जरूर अभिषेक करें। भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र, धतुरा, फूल, मिठाई, फल आदि का उपयोग अवश्य करें। भगवान पर लाल रंग का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।

टॅग्स :प्रदोष व्रतभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग