प्रदोष व्रत 2019: 14 जून को शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, जानें क्यों की जाती है इस दिन शिव की पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 6, 2019 12:03 PM2019-06-06T12:03:13+5:302019-06-13T10:46:36+5:30

Pradosh Vrat 2019: मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत को करने से शिव की कृपा प्राप्त होती है। खासकर आर्थिक संकटों से जूझ रहे लोगों को इससे विशेष लाभ होता है।

pradosh vrat 2019 in june dates how to worship lord shiva | प्रदोष व्रत 2019: 14 जून को शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, जानें क्यों की जाती है इस दिन शिव की पूजा

प्रदोष व्रत 2019

Highlightsप्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की होती है विशेष पूजाइस साल 2019 में कुल 24 प्रदोष व्रत हैं, जून में दो बार पड़ेंगे प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रतभगवान शिव की अराधना और पूजा के सबसे बड़े दिनों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी संकटों का नाश होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता है। इस साल यानी 2019 में 24 प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। जून में भी दो प्रदोष व्रत हैं। पहला प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 14 जून को है। इसके बाद दूसरा 30 जून (कृष्ण पक्ष, आषाढ़) को पड़ रहा है।

कैसे करें प्रदोष व्रत में पूजा

प्रदोष व्रत के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। यह पूजा शाम को सूर्यास्त से ठीक पहले की जाती है। पूजा करने से पहले स्नान करें और पवित्र श्वेत वस्त्र पहनकर पूजा करने बैठे। संभव हो तो उत्तर-पूर्व की ओर मुंह करते हुए पूडा के स्थान पर बैठें।

इसके बाद पांच रंगों से रंगोली बनाए और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। अभिषक के बाद विधिवत पूजा करें और मिठाई, फल आदि का भोग भगवान शिव को लगाएं।

मान्यताओं के अनुसार इस पूजन को करने से शिव की कृपा प्राप्त होती है। खासकर आर्थिक संकटों से जूझ रहे लोगों को इससे विशेष लाभ होता है। इस रोग को करने से कई रोग भी भगवान शिव की कृपा से दूर होते हैं।

अविवाहित लड़के-लड़कियों के लिए भी इस पूजन का महत्व है। उन्हें योग्य वर-वधू मिलते हैं। साथ ही समृद्धि और सौभाग्य का भी वरदान मिलता है और आयु लंबी होती है। पुत्र की कामना करने वालों को भी इस व्रत को करना चाहिए।

English summary :
According to the Hindu calendar, the Pradosh fast is performed on the tithi of Triadshi of every month. In this year i.e., 2019, 24 Pradosha pharma is taking place. In June also there are two Pradosh fast. The first Pradosh fast (Shukla Paksha) is going on June 14 and then on June 30 (Krishna Paksha, Aashadh).


Web Title: pradosh vrat 2019 in june dates how to worship lord shiva

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे