लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई, लिखा- जय अंबे जगदंबे मां!

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 29, 2019 11:06 IST

आज से नवरात्रि प्रारंभ होकर 7 अक्तूबर तक चलेंगे। 8 अक्तूबर को विजयदशमी पर देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा पर घरों में कलश स्थापना की जाती है।

Open in App

आज से नवरात्रि का प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. उन्होंने देशवासियों से जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी! शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां!"

इसके साथ दूसरे ट्वीट में उन्होंने मां शैलपुत्री की आराधना पर लिखा, 'नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है।'

आज से नवरात्रि शुरू होकर 7 अक्तूबर तक चलेंगे। 8 अक्तूबर को विजयदशमी पर देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा पर घरों में कलश स्थापना की जाती है। प्रतिपदा पर मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन होता है। शैलपुत्री को देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।

टॅग्स :नवरात्रिदुर्गा पूजामां दुर्गामोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन