लाइव न्यूज़ :

Planet Transit 2020: सावधान! जून में 5 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-पढ़ें यहां

By मेघना वर्मा | Updated: June 2, 2020 09:17 IST

गुरु का राशि परिवर्तन 30 जून को सुबह तीन बजकर सात मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह 25 जून को वृषभ राशि में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वालों के लिए ज्यादा सोचना किसी भी चीज के लिए अच्छा नहीं इसलिए अपनी ये आदत बदल डालें। मकर राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

जून का महीना भौगेलिक दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में दो ग्रहण चंद्र और सूर्य एक साथ लगने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं जून के महीने में ही कई ग्रह अपनी राशियों में परिवर्तन कर रही है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन आपकी जिंदगी पर भी अहम असर डालता है। 

15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 12 बजकर 10 मिनट पर सुबह यह घटित होगा। वहीं मंगल ग्रह 18 जून को मीन राशि में रात 8 बजकर 41 मिनट पर प्रवेश करेगा। बुध ग्रह भी 18 जून को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री चाल चलेगा। 

वहीं गुरु का राशि परिवर्तन 30 जून को सुबह तीन बजकर सात मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह 25 जून को वृषभ राशि में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर भी असर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं क्या होगा इसका प्रभाव-

मेष राशि

आपके लिए ये राशि परिवर्तन शुभ संदेश ले आएगा। नौकरी वालों के लिए यह समय अच्छा है। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। 

वृष राशि

आपके लिए यह समय चुनौतियों से भरा होगा। अपने गु्स्से और वाणी पर नियंत्रण रखें वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। मेहनत करेंगे तो भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर नहीं मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मिथुन राशि

आपकी फैसला लेने की क्षमता बढ़ेगी। मनचाहे रिजल्ट के लिए मेहनत करेंगे और सफल होंगे। अपनों से आप दूर जा सकते हैं। 

कर्क राशि

इस ग्रह गोचर का आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा। इसलिए अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखिए। आमदनी और खर्चे का बैलेंस जरूर रखिए वरना पछताना पड़ सकता है। परिवार का सुख मिलेगा। 

सिंह राशि

नई योजनाएं बना सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ख्याल रखें।

कन्या राशि

आपको हर काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण होगी। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। काम पर पूरा ध्यान दें।

तुला राशि

आपके कुछ पुराने राज बाहर आएंगे। इस वजह से आपको नुकसान भी होगा। शनि और बृहस्पति का योग आपके लिए मिले जुले परिणा लाएगा। 

वृश्चिक राशि

आप इस महीने आत्मविश्वास के साथ जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। आपके अंदर अगर आलस्य भरा तो कार्यों में भी रुकावट आ जाएगी। जिससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि

आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस वजह से मानसिक तनाव होगा। आपको धन के मामले में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

मकर राशि

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कानून से जुड़ी चीजजों में सफलता मिलेगी। किसी के प्यार में भी पड़ सकते हैं। 

कुंभ राशि

ज्यादा सोचना किसी भी चीज के लिए अच्छा नहीं इसलिए अपनी ये आदत बदल डालें। संतान से जुड़ी आपको अच्छी खबर मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को इस महीने ज्यादा सोचने की आदत को भुलाना है। मानसिक तनाव कम करें। सरकारी क्षेत्र में परिणाम अच्छे होंगे। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

टॅग्स :पूजा पाठराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल