लाइव न्यूज़ :

वर्षों बाद मंगलवार को आई फाल्गुन अमावस्या, तिथि समाप्त होने से पहले कर लें ये एक उपाय, पाएंगे ढेरों खुशियां

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2019 11:25 IST

5 मार्च की शाम 7 बजकर 8 मिनट से फाल्गुन महीने की 'फाल्गुन अमावस्या' तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगले दिन 6 मार्च की रात 9 बजकर 35 मिनट तक चलेगी। 

Open in App

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा एवं अमावस्या तिथि का बेहद महत्व होता है। यूं तो साल में 12 पूर्णिमा और 12 ही अमावस्या तिथियां आती हैं, लेकिन इनमें से कुछ बेहद खास होती हैं। 6 मार्च को फागुन अमावस्या है। इसे कई जगहों पर फाल्गुन अमावस्या भी कहा जाता है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन महीने की यह अमावस्या तिथि 5 मार्च की शाम 7 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगले दिन 6 मार्च की रात 9 बजकर 35 मिनट तक चलेगी। 

वर्ष भर आने वाली समस्त अमावस्या में से फागुन अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे पितरों का तर्पण करने वाली अमावस्या कहा जाता है। इस साल की अमावस्या को खास माजना जा रहा है। यह सोमवार की शाम से शुरू होकर मंगलवार की रात तक चलेगी। ज्योतिष शास्त्र की राय में सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शनिवार की अमावस्या का मनुष्य की जिंदगी पर सूर्य ग्रहण से भी अधिक सकारात्मक प्रभाव होता है।

फाल्गुन अमावस्या का लाभ पाने के लिए 6 मार्च को करें ये काम:

- सुबह जल्दी उठाकर घर के पास किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें-  यदि पास में पवित्र नदी ना हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें- नहाने के बाद पूजा करें और यदि व्रत करना चाहें तो वह भी कर सकते हैं- शाम के समय पीपल के पेड़ की जड़ों के पास सरसों के तेल का दीया जलाकर आएं- दीया जलाने के बाद पेड़ की परिक्रमा करें और पूर्वजों की आत्मा की शांति की दुआ करें- इसके बाद गरीबों में ऊनी वस्त्र, कम्बल, खाने की जरूरी चीजें दान करें- अमावस्या के दिन भगवान शिव की अराधना करना भी फलदायी माना जाता है- शिव मंदिर जाएं, शिवलिंग पर जल या दूध से अभिषेक करें। शिवलिंग पर दही या मक्खन भी लगाएं- यदि शनि अमावस्या है तो शनि मंदिर जाएं। शनिदेव को नीलें रंग के फूल अर्पित करें- काले तिल, काली उड़द की दाल, सारसों तेल, काला कपड़ा आदि वस्तुओं शनि मंदिर में चढ़ावे के रूप में दें

टॅग्स :अमावस्यापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठAmavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल