लाइव न्यूज़ :

Panchak In August 2019: पंचक आज रात इतने बजे होगा खत्म, जानें सितंबर में किस तारीख से होगा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 09:19 IST

हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक बेहद अहम हो जाता है। पंचक हर महीने लगता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता हैपंचक में शुभ काम करने की मनाही होती है, इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए

Panchak In August 2019:सावन खत्म होने के बाद से ही शुरू हुआ पांच दिनों का पंचक आज रात (बुधवार) 9.30 बजे खत्म हो जाएगा। पंचक में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पंचक में कोई भी कार्य करने से सफलता नहीं मिलती और कई बार उसके गलत परिणाम भी देखने को मिलते हैं। पंचक इस बार 15 अगस्त को रात 9.29 बजे से लग गया था। हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक बेहद अहम हो जाता है।

दरअसल, पंचक हर महीने लगता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है। इस तरह दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक रहता है। इन्हीं पांच दिनों के दौरान चंद्रमा जब आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरता है तो इसे पंचक कहते हैं। कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इस में आखिरी पांच को दूषित माना गया है। 

सितंबर-2019 में कब से शुरू हो रहा है पंचक

बात अगले महीने यानी सितंबर की करें तो पंचक 12 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार 12 सितंबर (गुरुवार) को तड़के 3.29 बजे ही पंचक लग जाएगा। यह पंचक काल फिर 17 सितंबर (मंगलवार) को तड़के 4.23 बजे खत्म होगा। बता दें कि पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसे यम की दिशा के तौर पर जाना जाता है। 

साथ ही पंचक में घर की छत नहीं डाली जानी चाहिए। इसे घर में क्लेश की आशंका बनी रहती है। यही नहीं पंचक के दौरान सोने के लिए स्थान जैसे पलंग बनवाना, पलंग खरीदना, बिस्तर आदि खरीदना भी वर्जित माना जाता है। इन दिनों में ऐसी चीजों की खरीदारी को अशुभ माना गया है।

टॅग्स :सावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में 42 साल बाद दर्शन के लिए खुला सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, देखें वीडियो

पूजा पाठSawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, जानें व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठSawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा पाठKamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी व्रत 20 या 21 जुलाई को, जानें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

क्रिकेटVIDEO: महादेव की भक्ति में डूबे हार्दिक पंड्या, बेटे संग गाया 'हर हर महादेव', देखें वायरल वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद