लाइव न्यूज़ :

Panchak: सावधान! आज से लग गया है पंचक, पांच दिनों तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य-जानिए कब हो रहा है पंचक समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2020 12:17 IST

हर मीहने आने वाली पंचक तिथी के दिन बहुत सी चीजों का ध्यान रखा जाता है। इन पंचक के पांच दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे कोई विशेष पूजा या समारोह को भी पंचक तिथि में टाल देना ही बेहतर है। मई महीने में पंचक की शुरुआत 14 मई से हो रही है।

आज (14 मई) से पंचक लग गया है। पंचक, महीने के वो पांच हिन होते हैं जिन्हें हिन्दू धर्म में शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इन पांच दिनों में किसी भी तरह के शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए। वे कार्य कभी सफल नहीं होते हैं। 

शादी हो, घर खरीदना हो, दुकान लेनी हो या किसी मकान की नींव डालनी हो। हर काम करने से पहले लोग शुभ मुहूर्त देखते हैं। उसके बाद ही कोई कार्य करते हैं। 

वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि कोई भी शुभ कार्य पंचक वाले दिनों में ना किया जाए। हर मीहने आने वाली पंचक तिथी के दिन बहुत सी चीजों का ध्यान रखा जाता है। इन पंचक के पांच दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है। खासकर जब ये पंचक गुरुवार से शुरू हुए हो।

मई महीने में पंचक की शुरुआत 14 मई से हो रही है। जो 19 अप्रैल तक चलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महीने में पड़ने वाले पंचक यानी इस पांच दिनों को अशुभ बताया जाता है। इसीलिए इस दिन कुछ विशेष प्रकार के कार्य नहीं किए जाते हैं। 

क्या होता है पंचक? 

जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है उसी समय को पंचक कहते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। पंचक के दौरन जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन को भी एकत्रित नहीं करना चाहिए

कब है पंचक

पंचक तिथि प्रारंभ - 14 मई, 07:22 PMपंचक तिथि समाप्त - 19 मई, 07:54 PM

पंचक पर ना करें ये काम

1. हिंदू धर्म में मान्यता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनाना अच्छा नहीं होता है। अगर आपने इन दिनों में चारपाई बनाई या बनवाई तो आप पर बड़ा संकट आ सकता है।2. पंचक काल में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घर या कही पर लकड़ी, घास या फिर जलाने वाली वस्तुएं नही एकत्र करनी चाहिए। ऐसा करने से आग लगने का भय रहता है। माना जाता है कि अग्नि पंचक वाला दिन आग का होता है।3. ऐसी भी मान्यता है कि जब पंचक शुरू हो तब किसी यात्रा से बचना चाहिए। खासकर दक्षिण दिशा की ओर बिल्कुल भी न जाएं। दरअसल, दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। 4. घर के निर्माण के समय पंचक काल में छत नहीं डाला जाना चाहिए। इससे नुकसान और घर में क्लेश का वातावरण रहता है। इस दौरान गृह प्रवेश भी नही करना चाहिए।5. किसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे कोई विशेष पूजा या समारोह को भी पंचक तिथि में टाल देना ही बेहतर है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल