लाइव न्यूज़ :

पद्मिनी एकादशी 2018: अधिक मास की सबसे बड़ी एकादशी आज, दान करने से मिलेगा फल

By मेघना वर्मा | Updated: May 25, 2018 07:56 IST

हमारे धार्मिक ग्रंथों कि मानें तो पद्मिनी एकादशी के महत्व के बारे में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था। मलमास में अनेक पुण्यों को देने वाली एकादशी का नाम पद्मिनी है।

Open in App

अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी, पद्मिनी एकादशी का व्रत आज है। हिन्दू मान्यताओं की बात करें तो पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को सर्मपित माना जाता है। इसी कारण से इस माह में पड़ने वाली एकादशी का अत्यधिक महत्व होता है। आज के दिन लोग पद्मिनी एकदशी का व्रत रखते हैं साथ ही विधी-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। माना जाता है कि आज के दिन व्रत करने से व्रत करने वाले व्‍यक्‍ती को बैकुंठधाम की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने शरीर की क्षमता के अनुसार निराजल या फलाहार व्रत करना चाहिए। इस दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये है शुभ मुहूर्त

पद्मिनी एकदशी 24 मई शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू हो गया है वहीं इसकी समाप्ति आज यानी 25 मई को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर हो रहा है। जो लोग इस व्रत को रख रहे हैं वो अपने व्रत का पारण 26 मई को सुबह साढ़े पांच बजे से 8 बजकर 47 मिनट पर कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस व्रत को लोग अपनी क्षमता के अनुसार रखते हैं। जो लोग फलहारी खाना चाहते हैं वो खाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये व्रत बिना किसी अन्य ग्रहण किए करते हैं। आप भी अपनी सुविधा के अनुसार ये व्रत रख सकते हैं। 

श्री कृष्ण की होती है पूजा

हमारे धार्मिक ग्रंथों कि मानें तो पद्मिनी एकादशी के महत्व के बारे में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था। मलमास में अनेक पुण्यों को देने वाली होती है ये  एकादशी। इसका व्रत करने पर मनुष्य कीर्ति प्राप्त करके बैकुंठ को जाता है, जो मनुष्‍यों के लिए भी दुर्लभ है। इस दिन जरूरतमंदों को तिल, वस्त्र, धन, फल और मिठाई आदि का दान करना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं भी करते हों वह भी इन चीजों का दान कर सकते हैं। दान करने से भी व्रत का फल प्राप्त हो जाता है।

करें ये काम

1. श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ2. श्री सूक्त का पाठ3. शनि से प्रभावित लोग श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें4. ब्रम्ह मुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करे5. श्री राम चरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें।6. अन्न का सेवन मत करें7. भगवान कृष्ण और राम जी की आरती करें।8. भगवान कृष्ण को बांसुरी भेट करें9. मानसिक तनाव को दूर करने के लिए श्री हनुमान चालीसा को सौ बार पाठ करें10.  शिव उपासना करें11. रोग से छुटकारा पाने के लिए श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें

टॅग्स :इवेंट्सभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया