लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये 5 प्रसाद, सफलता के साथ-साथ धन की समस्या होगी दूर

By गुणातीत ओझा | Updated: September 18, 2020 12:16 IST

शुक्रवार को विधि विधान से पूजा करने वाले भक्तों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर धन वर्षा करती हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को विधि विधान से पूजा करने वाले भक्तों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर धन वर्षा करती हैं।घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

शुक्रवार (Friday) का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी भक्तों की पूजा अर्चना से आसानी से खुश होकर शुभ फल का आशीर्वाद बनाती हैं। मान्यता है की शाम को मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुक्रवार को विधि विधान से पूजा करने वाले भक्तों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर धन वर्षा करती हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन (Money) की समस्या कभी नहीं होती है। धर्मग्रंथों में धन समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को बताया गया है। इन्हें भगवान विष्णु की पत्नी और आदिशक्ति के रूप में भी पूजा जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। भक्त अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे 5 प्रसाद के बारे में जिनके बिना शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है..

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 5 प्रसाद

-मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा जाता है। लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।

-बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।

-सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है। यह एक मौसमी फल है।

-धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए।

-मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वह अधिक प्रसन्न होती हैं तथा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

-इसके अलावा आप अपनी श्रद्धानुसार लक्ष्मी जी को फल, मिठाई, सूखे मेवे का भी भोग लगा सकते हैं। यह प्रसाद आप माता को अर्पित करके जीवन में हर तरह की खुशियां पा सकते हैं।

टॅग्स :मां लक्ष्मीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल