नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने लाया नया गाना 'वासलड़ी', थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 14, 2022 03:41 PM2022-09-14T15:41:48+5:302022-09-14T15:44:35+5:30

विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ सहयोग किया है। शैल ने इस गाने को कंपोज किया और फाल्गुनी के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखा है।

Navratri special Garba Queen Falguni Pathak new song Vasaldi get ready to dance | नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने लाया नया गाना 'वासलड़ी', थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने लाया नया गाना 'वासलड़ी', थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

Highlightsफाल्गुनी पाठक ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं गरबा क्वीन ने कहा कि इस नवरात्रि में 'वासलड़ी' उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है।यह गाना हिट्ज म्यूजिक पर अब उपलब्ध है।

नवरात्रि के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। नवरात्रि में गरबा और उसमें गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के गाने सुनकर लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। तो इस बार नवरात्रि को और खास बनाने के लिए गरबा क्वीन अपने फैंस के लिए लेकर आ रहीं है वासलड़ी जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ सहयोग किया है। शैल ने इस गाने को कंपोज किया और फाल्गुनी के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखा है।  

फाल्गुनी पाठक हमेशा से ही नवरात्रि का पर्याय रही हैं। पिछले कई सालों से दर्शक उनके गाने पर प्यार बरसाते आये हैं। उनके गानों पर झूमते हुए नजर आये हैं। वासलड़ी के साथ दर्शक कई वर्षो बाद अपनी पसंदीदा गायिका फाल्गुनी पाठक को इस गाने के म्यूजिक वीडियो में देखेंगे। इस खबर के साथ उनके फैंस का उत्साह देखने लायक है।   

इस कलरफुल, वाइब्रेंट और एनर्जेटिक  गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। वे वीडियो में भी हैं। वीडियो संजय लोंधे द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं और इस नवरात्रि में 'वासलड़ी ' उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है। मुझे उम्मीद है इस गरबा वे मेरे इस गाने को लूप में बजायेंगे।

विनोद भानुशाली ने कहा, “फाल्गुनी पाठक के गानों  के बिना नवरात्रि अधूरी है। उनके गाने आज भी हमें याद हैं और एक म्यूजिक लेबल के रूप में हमने अपने प्रशंसकों को गरबा करने के लिए एक नया गाना देने का  प्रयास किया है। 'वासलड़ी ' उनके संगीत के असली सार को दर्शाता है, उनकी सिग्नेचर स्टाइल के साथ अपनेपन की भावना लाती है और हमें पूरा विश्वास है कि इस त्योहारी सीजन में यह आपका नया पसंदीदा गीत होगा।" इस नवरात्री वासलड़ी पर झूमने के लिए हो तैयार हो जाइए। यह गाना हिट्ज म्यूजिक पर अब उपलब्ध है।

Web Title: Navratri special Garba Queen Falguni Pathak new song Vasaldi get ready to dance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे