लाइव न्यूज़ :

Navratri 7th Day Maa Kalratri: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को चढ़ाएं ये खास फूल, लाइलाज बीमारी से मिलेगा छुटकारा

By मेघना वर्मा | Updated: October 4, 2019 18:02 IST

Navratri 7th Maa Kalratri Puja Vidhi:कालरात्रि का ये दिन आपके लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है। नवरात्रि के इस दिन पर आप मां की सेवा करके दिमागी शांति का अनुभव करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि का त्योहार इस साल 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है।नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का पावन अवसर पूरे देश में धूम से मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित माना जाता है। धर्म की मानें तो मां दुर्गा का ये रूप धरती पर बुरी शक्तियों से बचाने के लिए और पाप को फैलाने से रोकने के लिए उत्पन्न हुआ था। कहते हैं इनकी पूजा मन से की जाए तो लोगों को उनके मनदायी फल मिलता है। सिर्फ यही नहीं कालरात्रि पूजा, तंत्र साधना करने वालों के बीच भी फेमस है। माना जाता है कि कालरात्रि दुष्टों का नाश करती हैं।

मां के स्वरूप की बात करें तो उनका शरीर काला है। बाल बिखरे हुए हैं। गले में माला है।  माता के चार हाथ हैं और एक हाथ में कटार है। मां कालरात्रि के तीन नेत्र हैं। इनकी सवारी गर्दभ या गधा है। मां कालरात्रि, शनि ग्रह पर भी राज करती हैं। इसलिए जिन लोगों का शनि खराब है वो भी मां कालरात्रि की पूजा करना चाहिए।

मां को चढ़ाएं ये खास फूल

मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए खास चमेली के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आप मां कालरात्रि की पूजा के लिए आप किसी भी फूल का उपयोग कर सकते हैं मगर शास्त्रों की मानें तो चमेली के फूलों से मां की सेवा करना ज्यादा फलदायी होता है।

खास बात ये है कि कालरात्रि की पूजा की शुरूआत आप गणेश पूजा से करें उसके बाद मां कालरात्रि की पूजा करें। बाद में मां कालरात्रि की आरती जरूर करें।

मिल सकता है लाइलाज रोगों से छुटकारा

कालरात्रि का ये दिन आपके लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है। नवरात्रि के इस दिन पर आप मां की सेवा करके दिमागी शांति का अनुभव करेंगे। चूंकी ये दिन शनि ग्रह से भी जुड़ा हुआ है तो आपके ऊपर आने वाली बला को भी मां कालरात्रि टाल देती हैं। वहीं शास्त्रों की मानें तो नवरात्रि के सातवें दिन पूजा करने से आप लाइलाज बीमारी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

टॅग्स :नवरात्रिपूजा पाठदुर्गा पूजामां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल