लाइव न्यूज़ :

Navratri 2020: कब है दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दशहरा? तिथियों को लेकर संशय करें दूर

By गुणातीत ओझा | Updated: October 21, 2020 12:44 IST

शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। इस बार दुर्गा अष्टमी महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति है।

Open in App
ठळक मुद्देशारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है।इस बार दुर्गा अष्टमी महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति है।

Navratri 2020 Dates: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। इस बार दुर्गा अष्टमी महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति है। हिन्दी पंचांग के आधार पर तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह 24 घंटे की नहीं होती हैं। ये तिथियां 24 घंटे से कम और ज्यादा हो सकती हैं। कई बार ये तिथियां एक ही तारीख को पड़ जाती हैं, जिससे दो व्रत या त्योहार एक ही दिन पड़ जाते हैं। नवरा​त्रि की महाष्टमी, महानवमी और दशमी तिथि को लेकर आप परेशान न हों, हम आपको बता रहे हैं इन तिथियों की सही तारीख और समय के बारे में।

अष्टमी तिथि

इस नवरात्रि अष्टमी ति​थि 23 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में इस वर्ष महा अष्टमी का व्रत 23 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महानवमी तिथि

इस नवरात्रि महानवमी तिथि 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में आपको महानवमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखना है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

कन्या पूजन

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन या कुमारी पूजा 24 अक्टूबर को करना है। हालांकि महाष्टमी और महानवमी दोनों ही तिथियों को कन्या पूजन किया जाता है।

दशहरा या विजयादशमी

शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट से हो रहा है, जो 26 अक्टूबर को सुबह 09 बजे तक है। ऐसे में विजयादशमी या दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा।

दुर्गा मूर्ति विसर्जन

मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन सोमवार को 26 अक्टूबर को होगा। उस दिन आपको सुबह 06:29 बजे से सुबह 08:43 बजे के मध्य दुर्गा विसर्जन कर देना चाहिए।

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्वमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल