लाइव न्यूज़ :

Navratri 2019: नवरात्रि पूजा के दौरान ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 28, 2019 09:32 IST

मां दुर्गा की कृपा तभी बरसती है जब हम सही तरीके से वास्तु टिप्स को फॉलो करते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन-से उपाय हैं जिनसे मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमां को पीले फूलों की माला अर्पित करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।मां की पूजा में लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें।

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 29 सितंबर से होने वाला है। भक्त मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुट गए हैं। नवरात्रि के दौरान सभी भक्त यह चाहते हैं कि मां दुर्गा उनके घर भी पधारे। लेकिन मां दुर्गा की कृपा तभी बरसती है जब हम सही तरीके से वास्तु टिप्स को फॉलो करते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन-से उपाय हैं जिनसे मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। 

नवरात्रि पर फॉलो करें ये टिप्स...

- घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर रोली, कुमकुम या चूने, हल्दी से स्वास्तिक बनाएं।- लाल रंग को वास्तु में शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।- नवरात्र में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।- मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न बनाएं। घर में पूजा स्थल को स्वच्छ रखें। अखंड दीपक जलाएं।- नवरात्र में प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। नवरात्र के दौरान काले रंग का वस्त्र पहनने से बचें।- नवरात्र के प्रत्येक दिन कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप दें। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कन्याओं को सफेद पुष्प दें। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करें।- मां को पीले फूलों की माला अर्पित करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।- ईशान कोण में माता की मूर्ति या कलश की स्थापना करें। अखंड ज्योति को पूजन स्थल के आग्नेय कोण में रखें।- नवरात्र में घर के पूजाघर में घी का दीपक जलाएं। माता की स्थापना चंदन की चौकी पर की जाए तो यह शुभ रहता है।- मां की पूजा में लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें।

 

टॅग्स :नवरात्रिमां दुर्गादुर्गा पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद