लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि 2018: शुभ फलों और धन वृद्धि के लिए तीसरे दिन करें देवी चंद्रघंटा की आराधना, जानें पूजा विधि और व्रत लाभ

By धीरज पाल | Updated: October 12, 2018 08:59 IST

पौराणिक ग्रंथों में मां चंद्रघंटा को अलौकिक शक्तियां दिलाने वाली देवी बताया गया है। देवी का रूप निराला है।

Open in App

नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्रि का पावन त्यौहार का आरंभ हो चुका है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व के दौरान आदि शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि पारण तक नवदुर्गा के नौ रूपों के नाम का व्रत किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 9 अक्टूबर 2018 से प्रारंभ है। व्रत का पारण 10 अक्टूबर को किया जाएगा। व्रत के तीसरे दिन यानी  12 अक्टूबर को शक्ति के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की अराधना की जाती है। आइए जानते हैं देवी से जुड़ी कुछ अनजानी बातें। 

मां चंद्रघंटा पूजा

पौराणिक ग्रंथों में मां चंद्रघंटा को अलौकिक शक्तियां दिलाने वाली देवी बताया गया है। देवी का रूप निराला है। देवी के सिर पर अर्धचंद्र है, इनके दस हाथ हैं, हाथों में शास्त्र विराजमान हैं और इनकी मुद्रा युद्ध में उद्यत रहने की होती है। देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह है। ऐसी मान्यता है कि देवी की साधना और भक्ति करने से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं और दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है।

इस विधि से करें देवी को प्रसन्न

नवरात्रि के तीसरे दिन यदि आप मां चंद्रघंटा के नाम का व्रत और पूजन कर रहे हैं तो सुबह स्नानादि करके लाल रंग के आसन पर विराजमान होकर देवी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठ जाएं। हाथ में स्फटिक की माला लें और इस मंत्र का कम से कम एक माला यानि 108 बार जाप करें: पिण्डज प्रवरारुढ़ा चण्डकोपास्त्र कैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चंद्र घंष्टेति विश्रुता || नवरात्रि के तीसरे दिन स्वर्ण यानी गोल्डन रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसे मान्यता है कि यह रंग देवी चंद्रघंटा को अत्यंत पसंद है।

देवी चंद्रघंटा के व्रत के लाभ 

शास्त्रों के अनुसार मां चंद्रघंटा की उपासना करने से भक्त इस लोक से दूसरे लोक की वस्तुओं का अनुभव कर पाता है। उसका मन और मस्तिष्क पूर्ण रूप से खुद के वश में आ जाता है। वह अपने आसपास की वत्सुओं को सामान्य लोगों से अधिक गहराई से समझने लगता है। कहा जाता है कि देवी चंद्रघंटा की अराधना करने वाले भक्त के चेहरे पर तेज होता है और उसे देख लोगों को शांति और सुख का अनुभव होता है।  

टॅग्स :नवरात्रिमां दुर्गापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल