लाइव न्यूज़ :

नागपंचमी पर सांपों को दूध पिलाने की प्रथा के पीछे छिपा है ये विचित्र कारण

By गुलनीत कौर | Updated: August 15, 2018 10:24 IST

हिन्दू धर्म में नागों का बेहद महत्व है। भगवान शिव के गले में नाग सुशोभित है। भगवान विष्णु शेषनाग पर विराजमान हैं।

Open in App

सावन के पूरे महीने भगवान शिव के नाम की महिमा बनी रहती है। लेकिन शिव के अलावा सी महीने में कई छोटे-छोटे त्योहार भी आते हैं, जिन्हें मनाने की अपनी एक परम्परा है। सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। 

कई लोग इसदिन व्रत करते हैं और यदि व्रत नहीं तो नागों की पूजा अवश्य करते हैं। नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा होती है।

नागपंचमी 2018: बन रहा 'स्वार्थ सिद्धि' योग, इस सरल उपाय से करें कालसर्प दोष को दूर

लेकिन नाग पंचमी पर नाग को दूध क्यों पिलाया जाता है, आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण: 

हिन्दू धर्म में नागों का बेहद महत्व है। भगवान शिव के गले में नाग सुशोभित है। भगवान विष्णु शेषनाग पर विराजमान हैं। समुद्र मंथन में भी वासुकी नाग का इस्तेमाल किया गया था। इन कारणों से हिन्दू धर्म में नागों को पूजनीय माना गया है।

हिन्दू धर्म के अनुसार दूध चंद्रमा का प्रतीक होता है। और भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है। इस तरह से चन्द्रमा और नाग, दोनों ही शिव से जुड़े हैं। इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग भगवान शिव के सेवक नाग को दूध पिलाते हैं। 

टॅग्स :नाग पंचमीभगवान शिवसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग