लाइव न्यूज़ :

भविष्य पुराण में दर्ज है नागों के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कई रहस्यमयी और रोचक बातें, आप भी होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 11:22 IST

नाग लंबे समय तक जीवित रहते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार यदि नाग अकाल मृत्यु से बच जाए तो वह 120 साल तक जीवित रह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य पुराण में नागों से जुड़ी कई ऐसी बातें विस्तार से लिखी हैं जो हैरान करती हैंभविष्य पुराण में वर्णन के अनुसार सर्पिणी एक बार में 240 अंडे तक देती हैसांप के अंडे देखकर बताया जा सकता है कि किस अंडे से क्या निकलेगा

सांप और इंसानों का रिश्ता बहुत पुराना है। धर्म और आस्था की बात हो या फिर किस्से-कहानियों की, हमारी संस्कृति में सांपों की मौजूदगी हर जगह है। यही वजह भी है कि उनसे जुड़ी तमाम तरह की बातें और रहस्य आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भविष्य पुराण में भी नागों से जुड़ी कई ऐसी बातें विस्तार से लिखी हैं जो सांपों के बारे में कई खुलासे करती हैं।

भविष्य पुराण में राजा शतानीक और महर्षि सुमंतु के बीच वाद-संवाद के दौरान महर्षि की ओर से सांपों के विषय में कई जानकारियां दी हैं। आईए, जानते हैं सांपों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें जिनका जिक्र भविष्य पुराण में किया गया है...

सांप क्या खा जाते हैं अपने अंडे?

भविष्य पुराण के अनुसार ज्येष्ठ और आषाढ़ मास में नाग मैथुन करते हैं। इसी समय सर्पिणी वर्षा ऋतु के चार महीने तक गर्भ धारण करती हैं। इसके बाद सर्पिणी कार्तिक के महीने में प्रसव यानी अंडे देती है। भविष्य पुराण में वर्णन के अनुसार सर्पिणी एक बार में 240 अंडे तक देती है। कुछ दिनों बाद उनमें से कुछ अंडे वह खुद ही खाने लगती है। इसी दौरान जो अंडे इधर-उधर लुढ़क जाते हैं या ईश्वरीय कृपा से जो अंडे सर्पिणी या सांप से दूर चले जाते हैं उन्हीं से सांपों का वंश बढ़ता है। 

भविष्य पुराण के अनुसार अगर सभी 240 अडों से सर्प निकलने लगे तो इस पृथ्वी पर सर्प ही सर्प हो जाएंगे। इसलिए, प्रकृति ने सर्पों को ऐसा बनाया है कि वे खुद अपने अंडे जरूरत पड़ने पर खाने लगते हैं। हालांकि, विज्ञान के अनुसार सांप अक्सर अपने उन्हीं अंडों को खाते हैं जिन्में से बच्चों के निकलने की संभावना नहीं होती है।

अलग-अलग प्रकार के होते हैं सांप के अंडे!

सांप के अंडे देखने में काफी आकर्षक होते हैं। भविष्य पुराण में बताया गया है कि सुनहरे रंग के समान आभा वाले अंडे से नाग का जन्म होता है जबकि लंबी रेखाओं वाले अंडों से नागिन का जन्म होता है। हल्के गुलाबी रंग के अंडों से नपुंसक साप की उत्पत्ति होती है। पुराणों के अनुसार अंडे से बाहर निकलने के केवल 7 दिन के अंदर संपोलो का रंग काला हो जाता है और 21 दिन में उनके विषदंत आ जाते हैं। यही नही, जन्म के 25 दिन के अंदर उनमें ऐसा विष हो जाता है कि वे किसी की जान तक ले सकते हैं। 

नाग लंबे समय तक जीवित रहते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार यदि नाग अकाल मृत्यु से बच जाए तो वह 120 साल तक जीवित रह सकते हैं। यही नहीं, मनुष्य की तरह सांप के भी 32 दांत होते हैं। इनके चार विषैले दांत होते हैं जिनके नाम मकरी, कराली, कालरात्री और यमदूती हैं। भविष्य पुराण के अनुसार सर्प के काटने से जिनकी मृत्यु होती है वह अधोगति को प्राप्त करते हैं और अगले जन्म में बिना विष वाले सांप होते हैं।  

टॅग्स :नाग पंचमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठJuly 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को ऐसे करें प्रसन्न, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी पर इस कारण से चूल्हे पर नहीं चढ़ाते तवा, नहीं बनाई जाती है रोटी

पूजा पाठNag Panchami 2024 Upay: राशि के अनुसार करें नाग पंचमी पर ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं, जानें यहां

पूजा पाठNag Panchmi 2024 Date and Shubh Yogs: नाग पंचमी पर बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, जानें तिथि, योग और पूजा की विधि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य