लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami 2020: आज नाग पंचमी के दिन आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, मिट जाएंगे सारे कष्ट

By गुणातीत ओझा | Updated: July 25, 2020 07:31 IST

आज शनिवार 25 जुलाई को नाग पंचमी है। श्रावण शुक्ल पक्ष में आने वाला यह पर्व हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। आइये आपको बताते हैं नाग पंचमी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में..

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू धर्म में नागों की देवताओं के सामान पूजा की जाती है।नाग पंचमी दिन नागों की पूजा का विशेष महत्व होता है।

Nag Panchami Ke Upay: हिन्दू धर्म में नागों की देवताओं के सामान पूजा की जाती है। नाग पंचमी दिन नागों की पूजा का विशेष महत्व होता है। स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन नागों की पूजा करने से सभी इच्छाएं निश्चय ही पूरी होती हैं। समस्त भय संकट दूर होते हैं। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने के साथ कुछ उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। आइये आपको बताते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे आपके जीवन में खुशियां आएंगी..

1. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिटटी के बर्तन में दूध रखने से नाग देवता (nag devta) प्रसन्न होते है, काल सर्प दोष (kal sarp dosh) निश्चय ही दूर होता है, जीवन से अस्थिरताएँ दूर होती है।

2. ध्यान रहे कि नागपंचमी के दिन धरती पर हल चलाना, धरती खोदना मना है। देश के बहुत से भागों में इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है।

3. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन नागों के 5 पौराणिक “अनंत, वासुकि, तक्षक, कर्कोटक व पिंगल” के नामों का कम से कम 21 बार अवश्य ही उच्चारण करें ।

4. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते हुए चांदी के नाग नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ा दें फिर अभिषेक की समाप्ति पर उसे ताम्बे के पात्र में विसर्जित कर, उस पात्र को अभिषेक कराने वाले पंडित को दान में दे दें , इससे काल सर्पदोष (Kaal Sarp Dosh) में बहुत ज्यादा राहत मिलती है।

5. नाग पंचमी (nag panchami) एवं प्रत्येक माह के दोनों पक्षो की पंचमी के दिन “ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा” मन्त्र का जाप अवश्य ही करें। इससे काल सर्प दोष (kaal sarp dosh) के दुष्प्रभाव में कमी होती है ।

6. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन अधिक से अधिक ‘ॐ नागदेवतायै नम:’ मन्त्र का जाप करें इससे भगवान शिव और नाग देवता प्रसन्न होते है।

7. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन नागदेव की सुगंधित पुष्प व चंदन से ही पूजा करनी चाहिए क्योंकि नागदेव को सुगंध बहुत प्रिय है, इससे नाग देवता प्रसन्न होते हैं और काल सर्प दोष (kaal sarp dosh) में कमी आती है।

8. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन 11 नारियल बहते हुए पानी में प्रवाहित करें, इससे काल सर्प दोष से अवश्य ही मुक्ति मिलती है, कार्यों में सफलता मिलने के योग बनने लगते है, जीवन में चली आ रही अस्थिरतायें दूर होती है।

9. जिस भी जातक पर काल सर्प दोष (kaal sarp dosh) हो उसे कभी भी नाग की आकृति वाली अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए ।

10. नाग पंचमी (nag panchami) के दिन महामृत्युंज्य मंत्र का जाप करें।

टॅग्स :नाग पंचमीभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल