लाइव न्यूज़ :

अनोखा! हवा में झूलते हैं इस मंदिर के खंभे, क्या है हैंगिंग टेंपल का रहस्य- आप भी पढ़िए

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2020 14:42 IST

देश में कई ऐसी धार्मिक चीजें हैं कई ऐसी धार्मिक जगहें हैं जिनके रहस्य आज भी रहस्य ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के वैज्ञानिक इस रहस्य का पता लगाने में जुटे हैं। इमारत का आधार किस खंभे पर है ये जांचने के लिए हवा में झूलते खंभे पर पूरी जोर से हथौड़ा मारा गया।

हमारा देश सभ्याताओं और संस्कृति का देश है। देश में कई ऐसी धार्मिक चीजें हैं कई ऐसी धार्मिक जगहें हैं जिनके रहस्य आज भी रहस्य ही हैं। ऐसा ही एक मंदिर है दक्षिण भारत में। जिसके रहस्य को सुलझाने की कोशिश ब्रिटशर्स ने भी की मगर सुलझा ना सके। इस मंदिर का नाम हैं हेंगिंग टेंपल। 

दरअसल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित इस लेपाक्षी मंदिर को लोग हेंगिंग टेंपल इसलिए बुलाते हैं क्योंकि ये मंदिर 70 खंभों पर खड़ा है। मगर आश्चर्य वाली बात ये है कि मंदिर का एक खंबा ऐसा भी है जो जमीन से नहीं छूता। ये खंभा हवा में झूलता है। इस वजह से लोग इस मंदिर को हैंगिंग टेंपल बोलते हैं। 

दी गई है थ्योरी

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत के वैज्ञानिक इस रहस्य का पता लगाने में जुटे हैं। इससे पहले ब्रिटिशर्स के जमाने में भी इस मंदिर पर रिसर्च की जा चुकी है। लोगों का मानना था कि 70 खंभों वाले इस मंदिर का पूरा भार उस एक खंभे को छोड़कर बाकी बचे 69 खंभों पर होगा। मगर अग्रेंजी हुकूमत के दौरान ब्रिटिश इंजीनियर हैमिल्टन ने इस पर एक थ्योरी दे दी। 

बताया जाता है कि साल 1902 में ब्रिटिश इंजीनियर ने मंदिर के रहस्य को सुलझाने की तमाम कोशिशें कीं। इमारत का आधार किस खंभे पर है ये जांचने के लिए हवा में झूलते खंभे पर पूरी जोर से हथौड़ा मारा गया। तभी उससे 25 फीट की दूरी पर स्थित खंभों पर भी दरारें आ गईं। तभी इस बात का पता चला कि सारा वजन इसी झूलते हुए खंभे पर भी है। 

भगवान शिव, विष्णु और विभद्र को समर्पित है मंदिर

मंदिर के निर्माण को लेकर बहुत सारी किदवंतियां हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर में एक स्वयंभू शिवलिंग हैं जिन्हें शिव के रौद्रअवतार यानी वीरभद्र का अवतार माना जाता है। जानकारी के अनुसार शिवलिंग 15वीं शताब्दी से यहां स्थित है। 

हो जाती है सारी मनोकामना पूरी

लेपाक्षी मंदिर के झूलते हुए खंभे को लेकर एक परंपरा लोगों के बीच है। लोगों का मानना है कि जो श्रद्धालु इस खंभे के नीचे से कपड़ा निकाल लेते हैं उनकी जिंदगी से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। उन्हें कभी किसी बात की चिंता नहीं सताती।  

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल