लाइव न्यूज़ :

मोहिनी एकादशी: दो दिन बाद है भगवान विष्णु को खुश करने का बड़ा मौक़ा, जानें 5 महाउपाय

By गुलनीत कौर | Updated: May 13, 2019 12:23 IST

इस मौके पर सुबह जल्दी उठें और पीले वस्त्र धारण करें, इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके मंत्र का जाप करें और पूजा में उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रति माह दो एकादशी तिथि आती है। एक शुक्ल पक्ष की एकादशी और दूसरी कृष्ण पाक की एकादशी तिथि होती है। दोनों तिथियों पर भगवान विष्णु एवं उनके रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को 'मोहिनी एकादशी' के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसदिन भगवान विष्णु स्त्री रूप में प्रकट हुए थे, जिसे पुराणों में मोहिनी का नाम दिया गया।

क्यों लिया था विष्णु ने स्त्री अवतार? (Mohini Ekadashi Vrat Katha)

एक पौराणिक कथा के अनुसार यह समुद्र मंथन का समय था। शीरासागर से पवित्र अमृत की प्राप्ति के लिए एक तरफ सभी देवता गण और दूसरी ओर दैत्यों की सेना समुद्र का मंथन कर रही थी। तभी अचानक से क्षीरसागर से पवित्र अमृत कलश प्रकट हुआ। उसे पाने के लिए देवताओं और दैत्यों में युद्ध हुआ। जिस बीच गलती से पवित्र अमृत कलश दैत्यों के हाथ लग गया।

यह देख देवता गण चिंतित हो उठे। उन्होंने तुरंत भगवान विष्णु से मदद माँगी। दैत्यों ने यदि पवित्र अमृत ग्रहण कर लिया तो वे बलवान हो जाएंगे और देवताओं का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। तब भगवान विष्णु ने एक बेहद सुन्दर और आकर्षक स्त्री का अवतार लिया। उसे देखते ही सभी दैत्य स्त्री की ओर आकर्षित हो गए। इस बात का लाभ उठाकर मोहिनी ने दैत्यों के हाथ से पवित्र अमृत कलश लिया और देवताओं को दे दिया।  

जिस दिन भगवान विष्णु ने सुन्दर स्त्री यानी मोहिनी का रूप धारण किया था, वह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का दिन था। इसलिए शास्त्रों में इस तिथि को भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार के प्रकट होने की खुशी में पर्व के रूप में मनाया जाता है। मोहिनी अवतार ने बुराई पर अच्छाई की जीत पाई और सभी को मोह त्याग कर सफलता के मार्ग पर चलने का आदेश दिया। इसे आधार मानते हुए इस एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है।

मोहिनी एकादशी 2019 (Mohini Ekadashi 2019 date, vrat vidhi, significance)

इस वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 15 मई 2019, दिन बुधवार को है। इस मौके पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा, पाठ और व्रत किया जाता है। व्रत की विधि बेहद आसान है। दिनभर फलाहार का सेवन करते हुए अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को व्रत का पारण होता है। पूजा, व्रत के अलावा गरीबों में पीली वस्तुएं दान करने का भी महत्व है।

यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra Tour Package 2019: चारधाम यात्रा के लिए सस्ते टूर पैकेज, जानें कीमत, होटल, खाना, लोकेशन

मोहिनी एकादशी पर करें ये महाउपाय (Mohini Ekadashi upay):

1) मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठें और पीले वस्त्र धारण करें2) भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके मंत्र का जाप करें और पूजा में उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें3) यदि समय हो तो विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यह पाठ बेहद शक्तिशाली माना जाता है। आपके मन की इच्छा को पूरा करेगा4) यदि मन में किसी बड़ी इच्छा को पूरा करने की कामना है तो मोहिनी एकादशी के दिन से नारायण स्त्रोत्र का आपात शुरू कर दें। लगातार 21 दिन यह साधना करें5) मोहिने एकादशी के दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। पीला रंग विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसा करने से विष्णु की कृपा प्राप्त होगी

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल