लाइव न्यूज़ :

Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में मंगल का प्रवेश, आज से इन 5 राशियों बढ़ेगी परेशानी

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2025 14:41 IST

मंगल ग्रह आज सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर चुका है। द्रिक पंचांग के अनुसार मंगल का सिंह राशि में गोचर शनिवार (7 जून) की रात्रि 02 बजकर 28 मिनट में हुआ। इस राशि में मंगल ग्रह जुलाई 28, 2025, (सोमवार) को रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

Open in App

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को क्रोध, युद्ध, सेना, रक्त, भूमि, शौर्य, पराक्रम, खेल आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में ये नीच के हो जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होते हैं जातक के जीवन में तरह-तरह की कठिनाईयां आती हैं। 

मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर 

मंगल ग्रह आज सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर चुका है। द्रिक पंचांग के अनुसार मंगल का सिंह राशि में गोचर शनिवार (7 जून) की रात्रि 02 बजकर 28 मिनट में हुआ। इस राशि में मंगल ग्रह जुलाई 28, 2025, (सोमवार) को रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद यह कन्या राशि में गोचर करेगा। सिंह राशि में मंगल ग्रह के आने से पांच राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष राशि 

इस अवधि में आपका प्रेम जीवन कष्टकारी रह सकता है। प्रियतम के साथ बात-बात पर लड़ाई-झगड़ा संभव है। वहीं संतान पक्ष से भी आपको निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपकी निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी असंतुलित हो सकती है, जिससे आर्थिक या व्यक्तिगत जीवन में गलत निर्णय हो सकते हैं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। 

वृषभ राशि 

इस अवधि में आपके सुखों में कमी आएगी। मंगल का प्रभाव से आपकी सुख-शांति के भंग होने की आंशका है। निजी जीवन में वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। किसी विवाद के चलते परिजनों के बीच अशांति रहेगी। इस समय माता जी की सेहत का ध्यान रखें। चल अचल संपत्ति के नष्ट होने का खतरा भी रह सकता है। इस अवधि में आपको मंगल ग्रह से जुड़े उपाय करने होंगे।

कर्क राशि 

इस अवधि में आपकी बचत क्षीण होगी। धनागमन में रुकावटें आएंगी, जिससे आर्थिक पक्ष के कमजोर होगा। पारिवारिक जीवन के अशांत रहने की संभावना भी बन रही है। दूसरे भाव में मंगल का प्रभाव आपकी वाणी में कठोरता, तीखापन लेकर आएगा, जिससे झगड़े की स्थिति बनेगी। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए स्थिति अप्रत्याशित रहेगी। अचानक से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, लिहाजा इसके लिए तैयार रहें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाए रखें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। इस अवधि में मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि 

इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त नजर आएगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट घुलेगी। यदि आप बिज़नेस पार्टनरशिप में हैं तो वहां भी टकराव की संभावना बनती है। इस समय पारदर्शिता और संयम बहुत आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी से फैसले लेने होंगे। खासकर यदि आप कोई पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं तो। 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?