लाइव न्यूज़ :

इस तारीख से लग रहा है खरमास, एक महीने नहीं होंगे शुभ काम- 2020 में विवाह के लिए हैं सिर्फ इतने मुहूर्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2019 09:34 IST

बीते आठ नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ भले ही शुभ कार्यों की शुरूआत हो गई हो मगर देवउठनी एकादशी पर सूर्य के तुला राशि में होने के कारण एक सप्ताह तक विवाह के लिए मुहूर्त श्रेष्ठ नहीं थे। 

Open in App
ठळक मुद्देखरमास के समय सभी शुभ कार्य बन्द हो जाते हैं। अगले साल यानी 2020 की मकर संक्रांति से फिर से शुभ काम शुरू हो जाएंगे।

विवाह की उम्र के युवक और युवतियों के लिए उनके मां-पिता उनकी शादी की प्लानिंग क रहे होंगे। मगर आपको बता दें इस साल शादी के लिए काफी कम मुहूर्त है। इसके चलते वैवाहिक भवनों को बुक कराने का सिलसिला काफी पहले से चल पड़ा है। 

13 दिसंबर से खरमास शुरू होने जा रहा है। इस साल शादी के लिए कुल 119 मुहूर्त हैं। ऐसे में अभिभावक चाहेंगे कि उन्हें विवाह का कार्य पूरा करवाने के लिए भवन के लिए भागदौड़ ना करनी पड़े। बीते सालों में अमूमन हर साल 65 से लेकर 80 दिन तक श्रेष्ठ मुहूर्तों में शादियां होती रही हैं। साल 2020 में शादी के लिए सिर्फ 52 मुहूर्त हैं।

ज्योतिषी डॉ. दत्तात्रोय होस्केरे के अनुसार बीते आठ नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ भले ही शुभ कार्यों की शुरूआत हो गई हो मगर देवउठनी एकादशी पर सूर्य के तुला राशि में होने के कारण एक सप्ताह तक विवाह के लिए मुहूर्त श्रेष्ठ नहीं थे। 

अब 19 नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। 19 नवंबर से 12 दिसम्बर के बीच 12 मुहूर्त है। इसके बाद 13 दिसंबर से खरमास लगने के कारण एक माह के लिए शुभ काम फिर से बंद हो जाएंगे।

14 जनवरी को खत्म होगा खरमास  साल 2020 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खरमास खत्म होगा। इसके अगले दिन 15 जनवरी से फिर से सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे। साल 2019 की अपेक्षा अगले साल जनवरी से दिसंबर तक मात्र 25 मुहूर्त ही विवाह के लिए मिलेंगे। इनमें से भी सबसे अधिक मुहूर्त पहले दो महीने यानी जनवरी और फरवरी में रहेगा। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल