लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये तीन काम, जानें सारे नियम

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 14:15 IST

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। इसके साथ ही जातकों को शनि और राहु की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

Open in App

Makar Sankranti 2022: इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक दृष्टि से यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन स्नान और दान जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। इसके साथ ही जातकों को शनि और राहु की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

इस बार मकर संक्रांति पर शुक्रवार और रोहिणी नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र शाम 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र पर स्नान-दान और पूजा का विशेष फल मिलता है। इसके अलावा, मकर संक्रांति के दिन आनंदादि और ब्रह्म योग भी बनेंगे। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष कार्यों को जरूर करना चाहिए। जैसे-

मकर संक्रांति पर करें ये काम

- इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व है। अगर संभव है तो इसे जरूर करना चाहिए। अगर घर के पास नदी नहीं हो तो घर में ही पानी में तिल और हल्का गंगा जल मिलाकर स्नान और फिर पूजन करना चाहिए।- स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।  भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हुए 'ॐ सूर्याय नम:' मंत्र का भी जाप करना चाहिए। - पूजा के बाद दान जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य का कई गुना फल मिलता है। गाय को चारा खिलाएं और विशेष रूप से तिल का दान जरूर दें।- भगवान को तिल के लड्डू चढ़ाएं। तिल दान के साथ ही तिल, मूंगफली, गजक आदि खाया और खिलाया जाता है।

मकर संक्रांति पर इन चीजों से करें परहेज

- मकर संक्रांति का पर्व प्रकृति से जुड़ाव का भी संदेश देता है। ऐसे में इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी भी पेड़ की कटाई या छंटाई वगैरह नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।- मकर संक्रांति के दिन घर के द्वार पर आए किसी भी गरीब या बुजुर्ग को खाली हाथ नहीं लौटाएं। उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार पैसे या खान-पान की चीज दान में दें।- इस दिन बासी खाना नहीं खाना चाहिए। ताजी सब्जियां, फल आदि जरूर खाएं। तिल का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। कई जगहों पर खिचड़ी या दही-चूड़ा का सेवन करने की परंपरा है। 

मकर संक्रांति मुहूर्त 2022

जनवरी पुण्य काल मुहूर्त : 2 बजकर 12 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक (14 जनवरी 2022)महापुण्य काल मुहूर्त : 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक (14 जनवरी 2022)

टॅग्स :मकर संक्रांतिज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना