लाइव न्यूज़ :

सिर्फ महाशिवरात्रि पर नहीं, इन 5 अक्षर के नाम वालों पर हमेशा बरसती है शिव कृपा, नहीं होती धन हानि

By गुलनीत कौर | Updated: February 28, 2019 14:17 IST

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि मान्यता है कि इसी दिन भगवान‌ शिव अर्ध रात्रि में ब्रह्मा जी के अंश से लिंग रूप में प्रकट हुए थे। कई जगहों पर मान्यता है कि इसी दिन भोले नाथ का गौरी माता से विवाह भी हुआ था। पूरे भारत में यह पर्व शिव के जन्मोत्सव के साथ शिव-पार्वती के विवाह की खुशियों के रूप में भी मनाया जाता है।

Open in App

वर्ष में दो बार भगवान शिव के भक्त जोरशोर से भोलेनाथ का गुणगान करते दिखाई देते हैं। सबसे पहले महाशिवरात्रि पर और उसके बाद श्रावण मास में। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 4 मार्च, 2019 को है। इसे देखते हुए अभी से हर तरफ बम भोले के नाम की गूँज है। 

हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि 2019 का शुभ मुहूर्त 4 मार्च को शाम 4 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 5 मार्च के शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप कभी भी पूजा करके शिव कृपा पा सकते हैं। व्रत का संकल्प 4 मार्च को सूर्य उदय से ही लिया जाएगा।

शिव के भक्त उन्हें भोलेनाथ के नाम से पुकारते हैं। भक्तों की यह मान्यता है कि शिव ऐसे भगवान हैं जो अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं। यदि कोई सच्चे मन से शिव भक्ति करे तो वे उसकी म्जुराद अवश्य पूरी करते हैं। इसलिए वे भोले हैं और भक्तों को प्रसन्न रखते हैं। 

लेकिन धार्मिक मान्यताओं से इतर ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो यहां कुछ ऐसे अक्षरों का वर्णन मिलता है जो शिव की कृपा से ही बने हैं। कहा जाता है कि इन अक्षरों से जिनके नाम शुरू होते हैं उनपर हरदम ही शिव मेहरबान रहते हैं। ऐसे लोगों को धन हानि का संकट भी नहीं सताता है। शिव शत्रुओं से भी इनकी रक्षा करते हैं।

इन पांच अक्षरों पर रहती है शिव की असीम कृपा:

अक्षर A

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'ए' अक्षर से शुरू होता है, वे लोग भगवान शिव के प्रिय होते हैं। शिव हमेशा रक्षा कवच बनकर इनके साथ रहते हैं। हर बुरी नजर से इन्हें बचाते हैं। 

अक्षर C

अंग्रेजी के 'सी' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग भगवान भोलेनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। शिव हर पल अपनी दृष्टि इनपर रखते हैं। इन्हें शत्रुओं के भय से बचाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2019: बन रहे दो महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से होगी शिव कृपा

अक्षर J

अगर आपका नाम अंग्रेजी के 'जे' अक्षर से शुरू होता है तो आप भी भगवान शिव के प्रिय भक्त हैं। भोलेनाथ की कृपा से आपको कभी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा और यदि हुआ तो बाहर आने का मार्ग भी वे ही दिखाएंगे।

अक्षर P

'पी' अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोगों का खुद ही शिव जी से बेहद लगाव होता है। ये लोग शिव को ही अपना सब कुछ मानते हैं। भोलेनाथ भी इनके मन की हर मुराद को पूरा करते हैं। छल कपट से इन्हें दूर रखते हैं। 

अक्षर S

अंग्रेजी के 'एस' अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग कभी शिव भक्ति से भटकते नहीं हैं। इनके लिए शिव ही इनकी दुनिया है। भगवान शिव अपने इन भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। हर समस्या से बाहर आने का मार्ग दिखाते हैं। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स