लाइव न्यूज़ :

Magh Mela: पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ माघ मेले की शुरुआत, पहले दिन 23 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

By भाषा | Updated: January 10, 2020 20:30 IST

Magh Mela: कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बावजूद सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। माघ मेला 21 फरवरी, 2020 को महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देMagh Mela: आज पौष पूर्णिमा से हुई माघ मेले की शुरुआत, संगम में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुप्रयागराज में माघ मेला 2000 बीघा जमीन पर लगाया गया है, 174 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए

पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ करीब डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला प्रयागराज में शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा पर कड़कड़ाती ठंड के बीच लगभग 23 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

मेला अधिकारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि पौष पूर्णिमा का स्नान शुक्रवार सुबह चार बजे से शुरू हो गया और शाम तक 23 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया।

सुबह सर्द हवाएं चलने के बावजूद लोगों का मेला क्षेत्र में आना जारी रहा। उन्होंने बताया कि अभी बड़ी संख्या में कल्पवासी नहीं बसे हैं और मकर संक्रांति तक सभी कल्पवासियों के मेला क्षेत्र में आने से स्नानार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को है। माघ मेला 21 फरवरी, 2020 को महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न हो जाएगा।

माघ मेला 2000 बीघा जमीन पर लगाया गया है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे तीन जोन- परेड, झूंसी और अरैल में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में कुल 13 पुलिस थाने और 36 चौकियां स्थापित की गई हैं। साथ ही मेला क्षेत्र में 13 फायर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (मेला) पूजा यादव ने बताया कि मेले में आतंकी हमले से निपटने के लिए एटीएस, एसटीएफ की नियुक्ति की गई है।

वहीं सघन निगरानी के लिए पहली बार 174 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मेला अधिकारी मिश्रा ने बताया कि माघ मेले में सभी सेक्टरों को मिलाकर लगभग पांच किलोमीटर लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं, जहां उचित बैरिकेडिंग और रीवर लाइन की भी व्यवस्था की गई है। आज स्नान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

टॅग्स :माघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

पूजा पाठMagh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा आज, जानें इस पावन तिथि का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा-अनुष्ठान

पूजा पाठMagh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा कब है? जानिए तिथि एवं स्नान, दान का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स