लाइव न्यूज़ :

Maa Vaishno Devi: अब घर बैठे करवाइये अपने नाम की पूजा, 72 घंटे में आप तक पहुंचेगा मां का प्रसाद

By गुणातीत ओझा | Updated: September 28, 2020 15:21 IST

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण मां वैष्णो देवी के लाखों भक्त माता धाम नहीं जा पा रहे हैं। भक्तों की इस परेशानी को खत्म करने का माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हल निकाल लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण मां वैष्णो देवी के लाखों भक्त माता धाम नहीं जा पा रहे हैं।भक्तों की इस परेशानी को खत्म करने का माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हल निकाल लिया है।

जम्मूः कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण मां वैष्णो देवी के लाखों भक्त माता धाम नहीं जा पा रहे हैं। भक्तों की इस परेशानी को खत्म करने का माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हल निकाल लिया है। अब आप घर बैठे ही मां वैष्णो देवी का प्रसाद मंगवा सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ मिलकर मां वैष्णो देवी के प्रसाद की होम डिलिवरी शुरू की है। इतना ही नहीं पहले आपके नाम की माता धाम में पूजा होगी फिर आप तक प्रसाद पहुंचाया जाएगा।

मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से ट्विटर पर यह जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा था कि भक्तों को होम डिलिवरी के माध्यम से प्रसाद भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे संबंधित और जानकारी पाने व प्रसाद ऑर्डर करने के लिए वेबसाइट मां वैष्णोदेवी डॉट ओआरजी पर जा सकते हैं। आप सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक 9906019475 पर कॉल कर सकते हैं।

श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि प्रसाद की बुकिंग कराने वाले भक्तों के नाम से भवन में प्रसाद जाएगा फिर उनके नाम की पूजा भी की जाएगी। प्रसाद तीन पैकेजिंग में है 500 रुपये, 1100 रुपये और 2100 रुपये। 72 घंटे में प्रसाद भक्तों को भेज दिया जाएगा।

याद दिला दें कि इससे पहले श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए भवन स्थित यज्ञ शाला में होने वाली हवन-पूजा में ऑनलाइन शामिल होने की व्यवस्था शुरू की थी। कोरोना महामारी के चलते मां वैष्णो देवी मंदिर पांच महीने तक बंद रहने के बाद 16 अगस्त को दोबारा खोला गया है।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

भारतवैष्णो देवी मेडिकल कालेज में प्रवेश का मुद्दा सरकार ने सुलझाया?, एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति वापस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य