Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण भारत में कब से दिखना शुरू होगा, क्या है टाइम और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2020 08:13 PM2020-01-10T20:13:10+5:302020-01-10T20:13:10+5:30

Chandra Grahan 2020: भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण 10 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) की रात 10.37 बजे से शुरू होगा और आधी रात के बाद 2.42 बजे खत्म होगा।

Lunar Eclipse 2020 chandra grahan time in india and live streaming, know all about first eclipse of year | Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण भारत में कब से दिखना शुरू होगा, क्या है टाइम और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Chandra Grahan 2020: भारत सहित कई देशों में दिखा ग्रहण

HighlightsChandra Grahan: साल 2020 का आज पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा ग्रहणये ग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, भारत समेत यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर भी आएगा नजर

Lunar Eclipse: साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज है। यह ग्रहण करीब 4 घंटे और 5 मिनट का रहेगा और भारत सहित कुछ और देशों में दिखाई देगा। दिलचस्प बात ये है कि ये ग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण ( (Penumbral Lunar Eclipse) होगा।

भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण 10 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) की रात 10.37 बजे से शुरू होगा और आधी रात के बाद 2.42 बजे खत्म होगा। भारत के अलावा इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के पूर्वी भागों में भी देखा जा सकेगा। 

दिलचस्प ये भी है कि सूर्य ग्रहण के उलट चंद्र ग्रहण को नंगी आखों से देखा सकता है। विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण तभी लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। इसमें पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है। इस वजह से सूर्य की रोशनी सीधे चंद्रमा पर नहीं पहुंच पाती है।

Lunar Eclipse: इस साल कब-कब लगेगा ग्रहण

इस ग्रहण के अलावा इसी साल पांच और छह जून की दरम्यानी रात दूसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। इसके बाद 21 जून को वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। उसे भी भारत में देखा जा सकेगा। इसके बाद पांच जुलाई और 30 नवंबर को सिलसिलेवार दो उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेंगे। 

हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में नहीं देखे जा सकेंगे। साल का छठा और आखिरी ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा, क्योंकि उस वक्त देश में रात होगी। 2019 में दुनिया के अलग-अलग इलाकों में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्र ग्रहण नजर आए थे।

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण का लाइव स्ट्रीमिंग

चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग भी आप इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। वैसे, इसे खुले आकाश में देखने का अनुभव आपके लिए काफी अलग हो सकता है।

Web Title: Lunar Eclipse 2020 chandra grahan time in india and live streaming, know all about first eclipse of year

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे