लाइव न्यूज़ :

लव राशिफल 5 मार्च: प्रेम में मिलेगी सफलता या होगी मुश्किल, वृश्चिक राशि के लिए खास है दिन, पढ़ें प्रेम से जुड़ी भविष्यवाणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 08:34 IST

आज का लव राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। वहीं, कर्क जातकों के लिए प्रेम में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। पढ़िए 5 मार्च का लव राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देलव राशिफल: कन्या जातकों के लिए आज प्यार के इजहार का दिन, लेकिन रखें कुछ बातों का ध्यानमकर राशि के लिए भी अच्छा दिन, प्रेम के रिश्ते को अब आगे बढ़ाने का समय

Love Horoscope 5 March 2020: आज दिन गुरुवार है और फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि दोपहल 1.18 बजे तक ही है। इसके बाद एकादशी की शुरुआत होगी। चंद्रमा की गणना के आधार पर आज अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी के बारे में जानिए। सभी राशियों की लव लाइफ आज कैसी रहेगी, पढ़ें राशिफल..

मेष: आपके लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। दिन आनंद में बितेगा। प्रेम जीवन का भी आनंद उठा सकेंगे। कार्यस्थल पर किसी खास को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। प्रेमी/प्रेमिका से कुछ विवाद के भी संकेत हैं।

वृष: अगर आप पार्टनर की खोज कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। विवाह के संबंध में भी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑनलाइन डेटिंग में भी आज सफलता मिल सकती है।

मिथुन: आज आपके लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम में परिवार वालों का भी साथ मिल सकता है। शादी करने के इच्छुक हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। किसी के लिए प्रेम प्रस्ताव रखना है तो रख सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है।

कर्क: आपके लिए प्रेम में दिन अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय से मिलने में परेशानी आ सकती है। विवाद के भी संकेत है। इसलिए गैरजरूरी बातों को नहीं छेड़े तो बेहतर है। दाम्पत्य जीवन के लोगों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह: आज आपकी मुलाकात किसी नये शख्स से संभव है, जो आपके लिए बहुत खास होने जा रहा है। पुराने रिश्ते संभालने की कोशिश करें और किसी गलतफहमी को जगह नहीं दे। शक की गुंजाइश को अपने रिश्ते में जगह नहीं दे।

कन्या: किसी सहकर्मी के प्यार में है तो आज उसे इजहार करने का दिन है। हालांकि, ये भी जरूरी है कि सोच-समझकर आगे बढ़ा जाए। वैवाहिक जातकों के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में कुछ खटपट है तो सुधार हो सकता है।

तुला: काम में व्यस्ततता के कारण प्रेम में मुश्किलें आएंगी। इससे विवाद भी संभव है। बेहतर है बैलेंस बनाया जाए। दाम्पत्य जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। तनाव को दूर रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक: आज आपके लिए दिन कुछ खास है। आपके प्रेम को लेकर घर में विवाद संभव है। हालांकि, धैर्य से काम लें। नतीजे अच्छे आएंगे। चीजों को छिपाने से अब फायदा नहीं है। इसलिए अपनी बात सामने वालों को समझाएं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।  

धनु: आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। प्रेम का इजहार करें। सफलता के संकेत हैं। सामने वाले की भी बात सुने और समझे और किसी निर्णय को सुनने की जल्दबाजी नहीं करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव संभव है।

मकर: अगर आप प्रेम में है तो इसे आगे बढ़ाने का समय आ गया है। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। घर वालों से बात कर सकते हैं। नये रिलेशन को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ: किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर को साथ लेकर कहीं घूमने जाने या आउटिंग का कार्यक्रम बन सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। माता-पिता की सलाह लें।

मीन: आज रोमांटिक डेट पर जाने के लिए दिन अच्छा है। अगर आपकी पहली डेटिंग है तो भी इसकी शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में और मजबूती आएगी। खुद को बेहतर तरीके से पेश करने की कोशिश करें। इससे सामने वाले पर अच्छा असर पड़ेगा और आप उसे इंप्रेस करने में कामयाब रहेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार