लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019: मेले में होगा लेजर शो का आयोजन, कुंभ का इतिहास और पौराणिक कथाओं का होगा प्रदर्शन

By मेघना वर्मा | Updated: January 14, 2019 09:30 IST

हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और इलाहाबाद के इस सबसे पवित्र और भव्य मेले की पौराणिक कथा भी लोगों को लेजर लाइट शो के माध्यम से ही दिखाई जाएगी।

Open in App

इस साल कुंभ मेले की रौनक ही कुछ अलग सी है। यूं तो हर साल कुंभ की तैयारियां जोरों पर होती है और इसका आयोजन भी बढ़िया होता है। मगर इस साल कुंभ शानदार और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ पूरे प्रयागराज शहर का सौन्दर्यीकरण हुआ है वहीं मेला क्षेत्र में कल्पवासियों की सुविधाएं भी अच्छी हो गई हैं। इसी के चलते इस बार कुंभ में लेजर शो का आयोजन भी किया जा रहा है। मेले में इस बार श्रद्धालू लेजर लाइट शो देख सकेंगे। 

एएनआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो और पोस्ट जारी किया है। जिसमें इस बात की खबर मिली है कि कुंभ में लेजर शो के जरिए लोगों को कुंभ मेले का महत्व और उसका इतिहास बताया जाएगा। साथ ही ये जानकारी भी मिलेगी कि जिन चार जगहों पर कुंभ मेला आयोजित होता है वो कौन-कौन सी हैं और वहां कैसे अमृत की बूंदें गिरी। 

 

हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और इलाहाबाद के इस सबसे पवित्र और भव्य मेले की पौराणिक कथा भी लोगों को लेजर लाइट शो के माध्यम से ही दिखाई जाएगी। जारी हुए वीडियो में भी कुंभ की पौराणिक कथा का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस बार शामिल हुए हैं कुल 14 अखाड़े ज्योतिष के अनुसार हर साल सूर्य के राशि परिवर्तन और मेष राशि में प्रवेश करने पर कुंभ का आयोजन किया जाता है। इलाहाबाद में आयोजित होने वाला कुंभ सभी मेलों में सबसे महत्वपूर्ण भी माना जाता है। हर साल इस मेले में 13 अखाड़े शामिल हुआ करते थे मगर इस बार 14 अखाड़ो की पेशवाई हुई है। 

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल