लाइव न्यूज़ :

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण के जन्म की पूरी कहानी, जानिए 5000 साल पहले उस आधी रात को क्या हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 15:29 IST

मान्यता है कि भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था। इसलिए इस दिन आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद पूजा की जाती है भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाता है। यही नहीं, जन्माष्टमी व्रत को करने वाले साधक इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहारमान्यताओं के अनुसार आधी रात में हुआ था भगवान श्रीकृष्ण का जन्म

भगवान कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर हर साल मनाये जाने वाले जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर तैयारी जारी है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में हर साल भाद्र महीने की अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को 5000 साल पहले इस धरती पर हुआ था। 

इसलिए आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद पूजा की जाती है भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाता है। यही नहीं, जन्माष्टमी व्रत को करने वाले साधक इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। व्रत अष्टमी तिथि से शुरू होता है और फिर अगले दिन खत्म होता है।

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी

स्कंद पुराण के अनुसार द्वापरयुग में मथुरा में महाराजा उग्रसेन राज करते थे। हालांकि, उनके क्रूर बेटे कंस ने अपने पिता को सिंहासन से हटा दिया और खुद राजा बन गया। कंस का अत्याचार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कंस की एक बहन देवकी थी जिसका विवाह वासुदेव से हुआ। कंस अपनी बहन से बहुत प्रेम करता था। विवाह के बाद वह खुद ही देवकी को उसके ससुराल छोड़ने जाने लगा। 

इसी समय रास्ते में एक आकाशवाणी हुई, 'हे कंस जिस देवकी को तू इतने प्रेम से विदा कर रहा है उसका ही आठवां पुत्र तेरा काल होगा।' यह सुनते ही कंस क्रोधित हो गया और उसने देवकी और वासुदेव को बंधक बना लिया। कंस ने सोचा कि अगर वह देवकी के हर पुत्र को मारता गया तो वह अपने काल को हराने में कामयाब होगा। उसने यही शुरू किया। देवकी का जैसे ही कोई संतान पैदा होती, कंस उसे पटककर मार देता।

Krishna Janmashtami: कृष्ण का जन्म 8वें पुत्र के रूप में हुआ

सात संतानों के मारे जाने के बाद देवकी के 8वें पुत्र के जन्म की बारी आई। कंस इस बात को जानता था और इसलिए उसने सुरक्षा और कड़ी कर दी। हालांकि, इस बार कंस की सारी योजनाएं धरी की धरी रह गईं। अष्टमी की रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जैसे ही जन्म हुआ पूरे कमरे में उजाला हो गया। उसी समय संयोग से नंदगांव में यशोदा के गर्भ से एक कन्या का जन्म हुआ।

इधर मथुरा में कृष्ण का जन्म होते ही वासुदेव के हाथ-पैरों में बंधी सारी बेड़िया अपने आप खुल गईं। यही नहीं, कारागार के दरवाजे खुल गये और सभी पहरेदारों को नींद आ गई। इसके बाद वासुदेव ने एक टोकरी में नवजात शिशु को रखा और नंद गांव की ओर चल पड़े। वासुदेव जब यमुना किनारे पहुंचे तो नदी ने भी उन्हें रास्ता दे दिया। पूरे मथुरा में इस समय तेज बारिश हो रही थी ऐसे में शेषनाग स्वयं शिशु के लिए छतरी बनकर वासुदेव के पीछे-पीछे चलने लगे।  

Krishna Janmashtami: नंदगांव में कृष्ण को छोड़ आये वासुदेव

वासुदेव यमुना पार कर नंदगांव पहुंचे और यशोदा के साथ कृष्ण को सुला दिया और स्वयं कन्या को लेकर मथुरा गये। यह कन्या दरअसल माया का एक रूप थी। वासुदेव जैसे ही कारागार पहुंचे, सबकुछ सामान्य और पहले की तरह हो गया। कंस को आठवें संतान के जन्म की खबर पहरेदारों से मिली तो वह उसे मारने वहां आ पहुंचा।

कंस ने कन्या को अपने गोद में लिया और एक पत्थर पर पटकने की कोशिश की। हालांकि, इससे पहले ही वह कन्या आकाश में उड़ गई और माया का रूप ले लिया। साथ ही उसने कहा, 'अरे मूर्ख, मुझे मारने से क्या होगा? तुझे मारने वाला तो पहले ही कहीं और सुरक्षित पहुंच चुका है।' 

यह सुनकर कंस बेहद क्रोधित हुआ और कृष्ण की खोज शुरू कर दी। कंस को जब कृष्ण के नंदगांव में होने की बात पता चली तो उसने कई बार उन्हें मारने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। आखिर में श्रीकृष्ण ने युवावस्था में कंस का वध किया राजा उग्रसेन समेत अपने माता-पिता को कारागार से बाहर निकाला।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल