लाइव न्यूज़ :

Kolkata Durga puja Virtual pandal: कोरोना वायरस के मद्देनजर आभासी दर्शन पर जोर दे रहे अधिकतर दुर्गा पूजा आयोजक

By गुणातीत ओझा | Updated: October 19, 2020 16:04 IST

कोविड-19 के मद्देनजर इस बार विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों ने आगंतुकों के आगमन पर रोक लगाते हुए आभासी 'दर्शन' का प्रबंध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के मद्देनजर दुर्गा पूजा समितियों ने आभासी 'दर्शन' का प्रबंध किया है। यू-ट्यूब चैनलों के जरिये माता दुर्गा की मूर्ति की झलक पा सकते हैं और रस्में अदा कर सकते हैं।

Durga Pooja 2020: कोविड-19 के मद्देनजर इस बार विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों ने आगंतुकों के आगमन पर रोक लगाते हुए आभासी 'दर्शन' का प्रबंध किया है। हालांकि कई अन्य दुर्गा पूजा संघों का कहना है कि यह महोत्सव समावेशिता की भावना से ओतप्रोत है और आगंतुकों को पंडालों में आने से नहीं रोका जा सकता।

उन्होंने भीड़ को संभालने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। शहर के कम से कम दो बड़े पूजा आयोजकों संतोष मित्रा स्क्वायर और देबदारू फाटक ने घोषणा की है कि इस बार बाहरी लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि लोग उनके यू-ट्यूब चैनलों के जरिये माता दुर्गा की मूर्ति की झलक पा सकते हैं और रस्में अदा कर सकते हैं। संतोष मित्रा स्क्वायर के सचिव सजल घोष ने कहा, ''हर साल तंग गलियों से निकलकर लाखों लोग पूजा पंडाल पहुंचते हैं।

इस बार इसकी अनुमति नहीं होगी। हमारे इलाके के लोग भी कोविड-19 की चपेट में आ सकते हैं। इसलिये हमने अपने पंडाल में आगंतुकों के आगमन पर अस्थायी पाबंदी लगा दी है।'' वहीं, संतोषपुर लेक पल्ली के सचिव सोमनाथ दास ने कहा, ''हमने आगुंतकों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है। इसके अलावा पंडाल भी इस तरह लगाए गए हैं कि लोग पंडाल से लगी सड़क से मूर्ति की झलक पा सकें। घर से दर्शन करने वाले लोग हमारी वेबसाइट पर लॉग-इन कर दर्शन कर सकते हैं।''

टॅग्स :दुर्गा पूजानवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल