गुड फ्राइडे कब है, गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास, महत्व और आखिर क्या हुआ था इस दिन, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 9, 2020 03:34 PM2020-04-09T15:34:19+5:302020-04-09T15:34:19+5:30

हर साल 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह ईसाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

know the history, significance and important facts about Good Friday | गुड फ्राइडे कब है, गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास, महत्व और आखिर क्या हुआ था इस दिन, जानिए सबकुछ

जानें क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे (Photo-social media)

Highlightsइस बार गुड फ्राइडे 10 अप्रैल को है, 12 तारीख को मनाया जाएगा ईस्टरगुड फ्राइडे का दिन ईसा मसीह के मानवता के लिए दिए बलिदान को याद करने का दिन है

गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे, ईस्टर फ्राइडे या होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह 10 अप्रैल को पड़ रहा है। यह ईसाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाने की याद दिलाता है। मान्यता है कि यीशु क्रूस पर चढ़ाने के तीन दिन बाद वापस जिंदा हो गए थे, इसे ही ईस्टर के तौर पर मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे में गुड' शब्द का अर्थ पवित्र है। यीशु की मृत्यु मानव जाति के सभी पापों के लिए क्षमा का प्रतीक है, यीशु ने मानव जाति की भलाई के लिए स्वयं का बलिदान दिया था।

गुड फ्राइडे शोक का दिन है, और इसलिए कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं। यह स्वयं को ईसा मसीह के बलिदानों को याद दिलाने का दिन है। इस दिन मूर्तियों से सजावट को हटा दिया जाता है। पुजारी काले वस्त्र पहने होते हैं।

गुड फ्राइडे के दिन, कई ईसाई धर्म के लोग मांसाहार का सेवन नहीं करते हैं। कई जगहों पर पारंपरिक रूप से खाया जाने वाला भोजन हॉट क्रॉस बन्स है। हालांकि, कई लोग मांस के बजाय मछली खाते हैं। मछली क्यों खाई जाती है इसका कारण यह है कि यह समुद्र से आती है और इसलिए इसे एक अलग तरह का मांस माना जाता है।

English summary :
Good Friday is also known as Great Friday, Black Friday, Easter Friday, or Holy Friday. This year it is falling on 10 April. It is an important day for the Christian community. This day commemorates the crucifixion of Jesus Christ.


Web Title: know the history, significance and important facts about Good Friday

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे