लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को मां लक्ष्मी भक्तों पर रहती हैं मेहरबान, इन उपायों से बन सकते हैं धनवान

By गुणातीत ओझा | Updated: August 14, 2020 07:44 IST

आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से महाउपाय (Maha Laxmi Remedy) हैं, जिन्हें करते ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य की वर्षा करती हैं और बेरोजगारों के लिए के लिए नौकरी के रास्ते खोलती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार का दिन धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।शुक्रवार के दिन कुछ उपायों से मां लक्ष्मी को खुश कर बेरोजगारी और गरीबी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

आज के संघर्ष से भरे दौर में हर एक इंसान अपनी जिंदगी संवारने की जुगत में लगा हुआ है। हर कोई दो पैसे कमाने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। सुख-समृद्धि की कामना लिए हर कोई प्रयास करता है कि उस पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा बनी रहे और उसका धन का भंडार भरा रहे। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करने के साथ खूब पूजा पाठ भी करता है, लेकिन धन की देवी कुछ ही लोगों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से महाउपाय (Maha Laxmi Remedy) हैं, जिन्हें करते ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य की वर्षा करती हैं और बेरोजगारों के लिए के लिए नौकरी के रास्ते खोलती हैं।

नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय- 

1. नौकरी पाने के लिए आप हर रोज गायत्री मंत्र का पाठ करें। सफलता न मिलना, कम आमदनी होने पर इस मंत्र का जाप भाग्‍य जगाता है। गायत्री मंत्र इस प्रकार है - ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।  अर्थात् हमें प्रार्थना करते हुए माता से हमारी बुद्धि को जगाने का वरदान मांगना चाहिए ताकि हम शुभ कार्यों की ओर प्रेरित हो सकें।  

2. शास्‍त्रों में दसमुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। इस रुद्राक्ष के लिए मान्‍यता है कि धारण करने पर नौकरी मिलने की समस्‍या दूर होती है। संतान प्राप्ति की कामना रखने वालों को भी इस रुद्राक्ष को जरूर धारण करना चाह‍िए। यह सभी बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि दिलाता है।

3. करियर में आगे बढ़ने के लिए सूर्य को जल देने का नियम बनाएं। सूर्य पूजन से आत्मविश्वास बढ़ता है और आप एक्‍ट‍िव भी रहते हैं। ये बातें आपका प्रभाव बढ़ाती हैं जिससे आप तरक्‍की की ओर अग्रसर होते हैं। 

4. नौकरी पाने या बेहतर ऑप्शन के लिए भाग्येश का रत्न धारण करें। यह रत्न धारण करने से नौकरी में आने वाली हर समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आपकी नौकरी के योग खुलने शुरू हो जाएंगे।

5. मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं या आगे बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए श्री यंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए। यह धन की देवी मां लक्ष्मी का यंत्र है। शुक्रवार के दिन श्री यंत्र की पूजा करने पर मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलती है। स्फटिक के पिरामिड वाले श्री यंत्र को अपने घर में गुलाबी कपड़े या फिर छोटी सी चौकी पर स्थापित कर लें।

टॅग्स :मां लक्ष्मीधार्मिक खबरेंटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग