लाइव न्यूज़ :

रोज करते हैं पूजा तो ध्यान में रखें ये 5 बातें, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: December 1, 2019 16:28 IST

नियमित पूजा पाठ करने वालों को कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही आपके मन में शांति भी अनुभव होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजो लोग नियमित रूप से पूजा करते हैं उन्हें तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर आप नियमित पूजा करते हैं तो कोशिश करें कि नियमित तौर पर दान भी जरूर करें।

पूजा-पाठ करना हिन्दू धर्म में बचपन से ही सिखाया जाता है। पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। मान्यता है कि भगवान में आस्था रखने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है बल्कि देवीय कृपा से जीवन में तमाम तरह की सुख-सुविधा भी प्राप्त होती है। 

नियमित पूजा पाठ करने वालों को कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही आपके मन में शांति भी अनुभव होगी। रोजाना पूजा पाठ करने वालों को नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. तुलसी को दीया जलाना ना भूलें

जो लोग नियमित रूप से पूजा करते हैं उन्हें तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप चाहें तो अपने घर तुलसी का एक छोटा सा पौधा रख लें। रोज सुबह और संभव हो तो शाम को भी उसमें दीया जरूर लगाएं। 

2. घर में हो छोटा सा मंदिर

अगर आप घर में मंदिर बनवा रहे हैं तो उसे छोटा ही रखें। बहुत बड़ी मंदिर ना बनवाएं। साथ ही उस मंदिर में छोटे-छोटे भगवान ही रखें। बहुत ज्यादा बड़े भगवान की प्रतिमा रखना अच्छा नहीं माना जाता।

3. दान करें जरूर

अगर आप नियमित पूजा करते हैं तो कोशिश करें कि नियमित तौर पर दान भी जरूर करें। ऐसा जरूरतमंदों की मदद करने से ना सिर्फ आपके मन को खुशी होगी बल्कि शास्त्रों में इसे शुभ भी बताया गया है। आप चाहें तो भोजन, वस्त्र और अनाज का दान भी कर सकते हैं। 

4. गाय को दें रोटी

अगर आप घर पर रोज पूजा करते हैं तो कोशिश करें कि रोज  गाय को एक रोटी जरूर खिलाएं। गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि गाय को रोटी, हरा चारा खिलाने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है। 

5. पढ़ें हनुमान चालीसा

अगर आप नियमित पूजा करते हैं उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो घर में हर तीसरे माह हनुमान यज्ञ या साल में एक बार सुंदरकांड का पाठ भी करवाया जा सकता है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल