Karwa Chauth Vrat 2021: करवा चौथ व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

By रुस्तम राणा | Published: October 24, 2021 11:53 AM2021-10-24T11:53:08+5:302021-10-24T12:06:04+5:30

आज करवा चौथ के दिन चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र में है। मान्यता है कि, इस नक्षत्र में व्रत रखना बेहद शुभ होता है। इस नक्षत्र में चंद्र देव के दर्शन से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। लेकिन इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

karwa chauth 2021 know vrat rule of karwa chauth | Karwa Chauth Vrat 2021: करवा चौथ व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

करवा चौथ 2021

आज करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत का पालन करती हैं। आज करवा चौथ के दिन चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र में है। मान्यता है कि, इस नक्षत्र में व्रत रखना बेहद शुभ होता है। इस नक्षत्र में चंद्र देव के दर्शन से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। लेकिन इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 

संकल्प के अनुसार व्रत का करें पालन

संकल्प के अनुसार, इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को अन्न के साथ-साथ जल नहीं ग्रहण करना चाहिए। इस व्रत में चांद के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। रात में चांद के दर्शनों के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है।

मन में न लाएं किसी तरह के बुरे विचार

इस दिन व्रती को शृंगार धारण करना चाहिए। माता करवा की विधि विधि से पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूरे दिन मन में किसी तरह के गलत विचारों न लाएं और न ही क्रोध करें।

काले रंग के वस्त्रों को धारण न करें

इस दिन काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग न करें। हिन्दू धर्म में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि मंगलसूत्र के काले दाने के अलावा इस दिन किसी काले रंग का प्रयोग न करें। 

सफेद रंग के कपड़ों से करें परहेज

मान्यता है कि सुहागिनों को सफेद वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। सफेद रंग सौम्यता और शांति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सुहाग के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत में सफेद रंग की मनाही होती है।

भूरा रंग भी धारण न करें

करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियों को भूरा रंग पहनने से बचना चाहिए। मान्यता है कि यह रंग राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन नई शादीशुदा महिलाओं को शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। अगर शादी का जोड़ा पहनती हैं तो, इसे और उत्तम माना जाता है।

Web Title: karwa chauth 2021 know vrat rule of karwa chauth

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे