कार्तिक महीना प्रारंभ: आज से शुरू हो रहा कार्तिक महीना, जानें तुलसी पूजने के फायदे और महत्व

By मेघना वर्मा | Published: October 14, 2019 07:10 AM2019-10-14T07:10:52+5:302019-10-14T07:10:52+5:30

कहा जाता है कि कार्तिक के महीने में भगवान श्रीहरि की पूजा में तुलसी चढ़ाने का फल दस हजार गोदान के बराबर होता है।

kartik maas 2019 start: shubh muhurat puja vidhi significance for Tulsi Puja | कार्तिक महीना प्रारंभ: आज से शुरू हो रहा कार्तिक महीना, जानें तुलसी पूजने के फायदे और महत्व

कार्तिक महीना प्रारंभ: आज से शुरू हो रहा कार्तिक महीना, जानें तुलसी पूजने के फायदे और महत्व

Highlightsकार्तिक का महीना 14 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है।कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन का खासा महत्व है।

कार्तिक का महीना 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस महीने को हिन्दू धर्म में सबसे खास बताया गया है। इसी महीने में तुलसी की पूजा का भी बहुत महत्व बताया जाता है। वैसे तो साल भर तुलसी की पूजा की जानी चाहिए मगर कार्तिक के महीने में तुलसी पूजने का अलग ही महत्व होता है। 

कहा जाता है कि कार्तिक के महीने में भगवान श्रीहरि की पूजा में तुलसी चढ़ाने का फल दस हजार गोदान के बराबर होता है। सिर्फ यही नहीं इस पूरे महीने में तुलसी नामाष्टक का पाठ करना और उसे सुनने से भी लाभ होता है। जिन जोड़ो को संतान का सुख ना हो उनसे लिए ये महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। 

भगवान विष्णु का तुलसी है प्रिय

माना जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिय है। केवल तुलसी का दल अर्पित करके ही श्रीहरि को प्रसन्न किया जा सकता है। पुरानी परम्पराओं की मानें तो कहा गया है कि तुलसी की बाद कभी श्रीहरी टालते भी नहीं है। 

तुलसी पूजने के फायदे

1. शाम को तुलसी के पास दीया जलाने से लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

2. घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना बेहद जरूरी होता है। 

3. घर में तुलसी के रहने से किसी भी तरह की नकारात्मक चीजें होती नहीं दिखाई देती है।

4. कहा जाता है कि तुलसी का पौधा बुरी नजरों से बचाता है। 

5. याद रखें तुलसी के पत्ते को कभी तोड़ना नहीं चाहिए। या कभी इसके पत्ते को पैर के नीचे नहीं लाना चाहिए ये अशुभ माना जाता है। 

6. घर में अगर आपके तुलसी का पौधा सूख गया हो तो उसे बहती नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। उसे कहीं भी नहीं फेंकना चाहिए।  
 

Web Title: kartik maas 2019 start: shubh muhurat puja vidhi significance for Tulsi Puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे