January 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: January 2, 2026 14:52 IST2026-01-02T14:52:43+5:302026-01-02T14:52:43+5:30
इस महीने मकर संक्रांति (जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है) और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का महत्व होता है, तो वहीं लोहड़ी पंजाब और उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण लोक सांस्कृतिक पर्व है।

January 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट
January 2026 Vrat-Tyohar List: नव वर्ष 2026 का पहला महीना व्रत त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने मकर संक्रांति (जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है) और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का महत्व होता है, तो वहीं लोहड़ी पंजाब और उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण लोक सांस्कृतिक पर्व है। जनवरी माह में ही इस बार वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां शारदा की उत्पत्ति हुई थी, यही कारण है कि वसंत पंचमी के दिन वीणा वादिनी की आराधना होती है। इसके अलावा इस महीने षटतिला एकादशी व्रत, पोंगल, पौष पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार भी आएंगे।
जनवरी 2026: त्योहार और व्रत तिथियां
रोहिणी व्रत (जैन कैलेंडर), 1 जनवरी, गुरुवार
गुरु प्रदोष व्रत (पौष, शुक्ल त्रयोदशी) 1 जनवरी, गुरुवार
शाकंभरी पूर्णिमा, 3 जनवरी, शनिवार
पौष पूर्णिमा व्रत, 3 जनवरी, शनिवार
पौष पूर्णिमा, 3 जनवरी, शनिवार
अरुद्र दर्शन (तमिल कैलेंडर), 3 जनवरी, शनिवार
अनवधान (पौष, शुक्ल चतुर्दशी), 3 जनवरी, शनिवार
माघ माह प्रारंभ (उत्तर भारतीय परंपरा), 4 जनवरी, रविवार
सकट चौथ, 6 जनवरी, मंगलवार
लम्बोदर संकष्टी (माघ, कृष्ण चतुर्थी), 6 जनवरी, मंगलवार
विवेकानन्द जयंती (संवत कैलेंडर), 9 जनवरी, शुक्रवार
कालाष्टमी, 10 जनवरी, शनिवार
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, 10 जनवरी, शनिवार
भोगी पंडीगई (सौर कैलेंडर), 13 जनवरी, मंगलवार
लोहड़ी, 13 जनवरी, मंगलवार
मकर संक्रांति, 14 जनवरी, बुधवार
पोंगल, 14 जनवरी, बुधवार
उत्तरायण, 14 जनवरी, बुधवार
मकरविलक्कू, 14 जनवरी, बुधवार
षटतिला एकादशी (माघ, कृष्ण एकादशी), 14 जनवरी, बुधवार
कृष्ण कूर्म द्वादशी, 15 जनवरी, गुरुवार
मट्टू पोंगल, 15 जनवरी, गुरुवार
माघ बिहू, 15 जनवरी, गुरुवार
मेरु त्रयोदशी (जैन कैलेंडर), 16 जनवरी, शुक्रवार
शुक्र प्रदोष व्रत, 16 जनवरी, शुक्रवार
मासिक शिवरात्रि, 16 जनवरी, शुक्रवार
मौनी अमावस्या, 18 जनवरी, रविवार
माघ अमावस्या, 18 जनवरी, रविवार
दर्श अमावस्या, 18 जनवरी, रविवार
थाई अमावसई, 18 जनवरी, रविवार
अनवधान, 18 जनवरी, रविवार
माघ नवरात्रि प्रारंभ, 19 जनवरी, सोमवार
चन्द्र दर्शन, 20 जनवरी, मंगलवार
गणेश जयंती, 22 जनवरी, गुरुवार
गौरीगणेश चतुर्थी, , 22 जनवरी, गुरुवार
वसंत पंचमी, 23 जनवरी, शुक्रवार
सरस्वती जयन्ती, 23 जनवरी, शुक्रवार
स्कंद षष्ठी, 24 जनवरी, शनिवार
भानु सप्तमी, 25 जनवरी, रविवार
रथ सप्तमी, 25 जनवरी, रविवार
नर्मदा जयंती, 25 जनवरी, रविवार
ब्रह्मा सावर्णि मन्वादि, 25 जनवरी, रविवार
भीष्म अष्टमी, 26 जनवरी, सोमवार
मासिक दुर्गाष्टमी, 26 जनवरी, सोमवार
मासिक कार्तिगाई (सौर कैलेंडर), 27 जनवरी, मंगलवार
रोहिणी व्रत (जैन कैलेंडर), 28 जनवरी, बुधवार
भीष्म द्वादशी, 29 जनवरी, गुरुवार
जया एकादशी, 29 जनवरी, गुरुवार
शुक्र प्रदोष व्रत, 30 जनवरी, शुक्रवार