लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ समाप्त, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समापन पूजा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 12, 2022 15:15 IST

अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया। शुक्रवार तड़के छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही इस साल के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा का समापन हुआ। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑनलाइन माध्यम से समापन पूजा की।

Open in App

जम्मू: अमरनाथ की पवित्र गुफा में शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के मौके पर प्रतीक छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही धार्मिक तौर पर अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पांच अगस्त से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के ढाई बजे महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंची। सुबह सूर्य उदय के साथ श्रावण पूर्णिमा के मुहूर्त में पवित्र गुफा में दर्शन किए गए। इसके बाद पूजा अर्चना की गई। 

वहीं, सुबह राजभवन, श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की समापन पूजा की। उन्होंने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अंतिम दिन करीब डेढ़ सौ श्रद्धालुओं ने गुफा के दर्शन किए जबकि 29 जून को आरंभ हुई अमरनाथ यात्रा के 43 दिनों के भीतर 3.10 लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा में 63 श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई।

इस यात्रा की प्रतीक पावन पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ को भी पवित्र गुफा में स्थापित किया गया जिसे लेकर साधुओं का एक दल श्रीनगर के दशनामी अखाड़े से चला था और इस दल का नेतृत्व दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरि ने किया था। पूजा प्रतिष्ठा के बाद इस ‘छड़ी मुबारक’ को पुनः उसी अखाड़े में स्थापित कर दिया जाएगा।

महंत दीपेन्द्र गिरि के नेतृत्व में सुबह पंजतरनी से शुरू हुई छड़ी मुबारक की यात्रा में बड़ी संख्या में सिर्फ साधुओं ने हिस्सा लिया। बम बम भोले और हर हर महादेव जैसे नारों की गूंज के साथ छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा में लाया गया। छड़ी मुबारक के यहां पहुंचने के बाद शुरू हुई पूजा दिनभर चली व शाम को छडी मुबारक को रात्रि विश्राम के लिए पंजतरनी ले जाया गया।

कल रात तक छड़ी मुबारक पहलगाम पहुंचेगी। पहलगाम के ही लिद्दर नदी पर पूजा और विसर्जन के बाद साधु-संतों के लिए पारंपरिक कढ़ी-पकौड़ा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल