लाइव न्यूज़ :

आज है पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी, व्रत करने से खुलते हैं स्वर्ग के द्वार, जानें व्रत पूजा और विधि

By गुलनीत कौर | Updated: October 5, 2018 08:56 IST

Indira Ekadashi 2018 ( इंदिरा एकादशी): 4 अक्टूबर की रात 9:49 से एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगली शाम 7:18 तक चलेगी।

Open in App

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने दो बार एकादशी आती है, एक कृष्ण पक्ष में तो दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है। हर एकादशी के पीछे एक कहानी, व्रत की महिमा और महत्व है। इस बार पितृ पक्ष की एकादशी 'इंदिरा एकादशी' आ रही है। कैलेंडर के अनुसार 5 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी है और 6 अक्टूबर सूर्योदय के बाद इस एकादशी के व्रत का पारण किया जाएगा। 

4 अक्टूबर की रात 9 बजकर 49 मिनट से ही एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन व्रत अगले दिन 5 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद से ही माना जाएगा। 5 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 18 मिनट तक एकादशी तिथि चलेगी, किन्तु व्रत का पारण 6 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद ही किया जाना चाहिए।

इंदिरा एकादशी का महत्व

पौराणिक कथन के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत एवं इस एकादशी की पूजा करने से साधक के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। चूंकि ये एकादशी पितृ पक्ष में आती है, इसलिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। 

इंदिरा एकादशी व्रत विधि

हर एकादशी की तरह इस एकादशी में भी फलाहार का सेवन करके व्रत किया जाता है। व्रती चाहे तो निर्जला उपवास भी किया जा सकता है। एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र पहनें और सूर्य भगवान को अर्ध्य दें।

इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित करें। चालीसा, पाठ या मंत्र का जाप करें। जाप सम्पूर्ण होने के बाद पूरा दिन और रात तक केवल फलाहार का सेवन करें। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को ही व्रत का पारण करें।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नौ दिनों में पहनें ये नौ रंग, होगी नवदुर्गा की अपार कृपा

इंदिरा एकादशी व्रत कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार की बात है, महिष्मतीपुरी के एक राजा थे जिनका नाम था इन्द्रसेन। राजा अपनी प्रजा के बेहद समीप थे और दिल से उनका पुकार सुनते थे। राजा की एक और खासियत थी कि वे सच्चे 'विष्णु' भक्त थे। और दिनभर में हरी अराधना के लिए समय जरूर निकाल लिया करते थे। 

एक दिन अचानक देवर्षि नारद उनके दरबार में आए। उन्हें देखते ही राजा बेहद प्रसन्न, उनका आदर सम्मान किया और दिल से उनकी सेवा में लग गए। कुछ पलों के बाद देवर्षि ने अपने वहां आने का कारण बताया जिसे सुन राजा अचंभित रह गए।

देवर्षि ने बताया कि वे अपने किसी कार्य से यमलोक गए थे गया और वहां उन्होंने राजा इन्द्रसेन के पिता को देखा। व्रतभंग होने के दोष से उन्हें यमलोक के कष्ट सहने पड़ रहे हैं। देवर्षि ने राजा से कहा कि तुम्हारे पिता चाहते हैं कि तुम अश्विन पास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत करो और उन्हने इस पाप से मुक्ति दिलाओ।

देवर्षि ने फिर राजा को समझाया कि अश्विन पास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पितरों को सद्गति देने वाली होती है। अतन इसका व्रत करने से पितरों को शांति मिलती है। इसलिए आप पूरे मन से इस एकादशे एका व्रत करें। 

इसके बाद राजा ने अश्विन पास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत किया जिसे बाद में इंदिरा एकादशी के नाम से जाना गया। इसी कथा को आधार मानते हुए हर साल इनिद्रा एकादशी का व्रत और पूजन किया जाता है ताकि पितरों को भी शांति मिले और स्वयं के लिए भी मोक्ष के द्वार खोले जाएं।

टॅग्स :हिंदू त्योहारइवेंट्सभगवान विष्णुपितृपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल