हैदराबादः सूरज के चारों ओर दिखा सतरंगी छल्ला, 22 डिग्री सन हेलो का नजारा देखने को मिला
By शिरीष कुलकर्णी | Published: June 2, 2021 05:43 PM2021-06-02T17:43:06+5:302021-06-02T17:45:44+5:30
लोगों ने इस अदभुत नजारे की तस्वीरें अपने फोन के कैमरों में कैद करना शुरू किया और देखते ही देखते व्हाट्सऐप के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर इन तसीरों की बाढ़ सी आ गई।
हैदराबादः हैदराबाद में 2 जून का दिन कुछ खास रहा। पहला तो तेलंगाना का स्थापना दिवस था। वहीं दूसरा आसमान में बना अद्भुत नजारा।
हैदराबाद में आज मध्यान्ह 12.15 से 12.45 के बीच अदभुत किस्म का 22 डिग्री सन हेलो का नजारा देखने को मिला। प्रकृति के इस अदभुत नजर की खबर कुछ ही पल में सोशल मीडिया पर छा गई। लोगों ने इस अदभुत नजारे की तस्वीरें अपने फोन के कैमरों में कैद करना शुरू किया और देखते ही देखते व्हाट्सऐप के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर इन तसीरों की बाढ़ सी आ गई।
हालांकि कई सारे लोगों को प्रकृति के इस अदभुत रूप की कल्पना नहीं थी। इसी कारण किसी ने इसे गोल इंद्र धनुष की संज्ञा दी तो किसी ने इसे सूरज के चारों ओर बना घेरा करार दिया। हालांकि वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो यह 22 डिग्री सन हेलो का नजारा था।
यह नजारा तब दिखाई देता है, जब धरती के वातावरण की ऊपरी परत में मौजूद बादलों में बने बर्फ़ के कणों पर सूरज की किरणें पड़कर 22 डिग्री में परावर्तित होकर इंद्रधनुषी गोल घेरे का आविष्कार करती है। आज यह नजारा हैदराबाद शहर के खास तौर पर मध्य क्षेत्र में दिखाई दिया।