Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: आज इन 5 राशियों के लिए शानदार मौका, खुशखबरी मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Published: May 5, 2022 06:35 AM2022-05-05T06:35:46+5:302022-05-05T06:35:46+5:30

Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 05 May 2022 these 5 zodiac signs people get good outcomes | Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: आज इन 5 राशियों के लिए शानदार मौका, खुशखबरी मिलने की संभावना

Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: आज इन 5 राशियों के लिए शानदार मौका, खुशखबरी मिलने की संभावना

मेष: आज आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सोशल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। 

वृषभ: धनागमन के संकेत हैं। प्रोपर्टी में इजाफा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है।

मिथुन: आज लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आएगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।

कर्क: ध्यान रहे, आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह: आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

कन्या: आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। धन प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे।

तुला: किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

वृश्चिक: परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु: दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मकर: आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। उदर संबंधी रोग हो सकता है। शत्रुओं की चाल से बचें। नए काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। 

कुंभ: प्रियतम के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा।

मीन: कारोबार में आप तरक्की करेंगे। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। 

Web Title: Horoscope Today 05 May 2022 these 5 zodiac signs people get good outcomes

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे