Aries 2020 Horoscope: मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, कैसी होगी लव लाइफ और क्या मिलने वाली है नई नौकरी, पढ़ें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 18, 2019 08:00 AM2019-12-18T08:00:57+5:302019-12-18T18:40:11+5:30

Aries 2020 Horoscope Prediction in Hindi: नये साल की शुरुआत से मार्च तक उसके बाद जुलाई से नवंबर तक गुरु की शुभ दृष्टि मेष राशि पर पड़ रही है। इस वजह से आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

Horoscope 2020 Yearly rashifal for Aries in 2020 in Hindi varshik rashifal | Aries 2020 Horoscope: मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, कैसी होगी लव लाइफ और क्या मिलने वाली है नई नौकरी, पढ़ें सबकुछ

Horoscope 2020: मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल

HighlightsHoroscope 2020: मेष राशि के लिए मिला-जुला रहने वाला है नया सालछात्रों को मिलेगी सफलता, नौकरीपेशा लोगों को भी साल के शुरुआती महीनों में मिल सकती है अच्छी खबर

नया साल कई मायनों में नई उम्मीद और नये सपने लेकर आता है। हर शख्स नये में नई तैयारी और नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेता है। इसमें कई बार हमारा भाग्य भी सहयोग देता है और काम बनते चले जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ये सबकुछ ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। 

नये साल की शुरुआत से मार्च तक उसके बाद जुलाई से नवंबर तक गुरु की शुभ दृष्टि मेष राशि पर पड़ रही है। इस वजह से आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्या के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। ऐसे ही सितंबर से नवंबर तक मंगल वक्री रहने से कुछ परेशानियां हो सकती है। गुस्से पर काबू रखने की जरूरत होगी। कुछ मामलों में पारिवारिक परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। आईए, विस्तार से जानते हैं साल के 12 महीनों के हिसाब से कैसा रहेगा मेष (Aries) राशि के लिए नया साल...

जनवरी, 2020: मेष राशि के लिए ये शानदार समय होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो सफलता के शत-प्रतिशत अनुमान हैं। नया बिजनेस या फिर नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं।

फरवरी, 2020: पेशेवर जीवन के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रोमोशन या फिर सैलरी में वृद्धि के भी मौके बनते दिख रहे हैं या फिर निकट भविष्य में ऐसा होने की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए भी ये महीना अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव सफल रहेंगे। विवाह के भी योग हैं।

मार्च, 2020: ये आपके लिए उत्साह भरने वाला महीना साबित होने वाला है। आप कठिन से कठिन कार्यों को आसानी से अंजाम देंगे। अपनी उर्जा ऐसे ही बनाए रखें। बचत या निवेश को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

अप्रैल, 2020: ये महीना आपके लिए नये विचारों को लेकर उत्साह जगाने वाला है। नये काम-धंधे में हाथ आजमा सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ी चिंता पैदा कर सकता है।

मई, 2020: आपको इस महीने में थोड़ा संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। बिजनेस में है तो ज्यादा सावधानी बरतें। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यक्तिगत जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छात्रों के लिए ये महीना अच्छा समाचार लेकर आ सकता है।

जून, 2020: मुश्किल समय रहेगा लेकिन आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। इंतजार करना सर्वोत्तम है। बुरा समय धीरे-धीरे बदल जाएगा। माता-पिता का विशेष ख्याल रखें।

जुलाई, 2020: आपको इस महीने में किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से बहुत बड़ी खुशी या कहें कि अच्छा समाचार मिल सकता है। थोड़े मुश्किल हालात भी महीन की शुरुआत में बने रहेंगे लेकिन आखिरी हफ्ते तक आप इन मुश्किलों को पीछे छोड़ चुके होंगे।

अगस्त, 2020: आपके जीवन के पहलू आपको भ्रम में डालेंगे। कुछ फैसलों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको इनसे बाहर आने की जरूरत होगी। कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।

सितंबर, 2020: अध्यात्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस महीने में कुछ राहत देने वाला समाचार आपको मिल सकता है।

अक्टूबर, 2020: इस महीने में आप जिंदगी की कुछ उलझनों से दो-चार हो रहे होंगे व्यक्तिगत जीवन की कुछ परेशानियों आपको उलझन में डाल सकती हैं। स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इस मद में अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं।

नवंबर, 2020: आपको इस महीने में कुछ सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। संपत्ति विवाद आपको परेशान कर सकता है। निवेश को लेकर भी सोच-समझकर फैसला लें। आर्थिक लिहाज से ये महीना महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी अच्छे जानकार से राय-विचार कर ही आगे का फैसला लें।

दिसंबर, 2020: नये साल का आखिरी महीना आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों की मदद कर अच्छा लगेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

English summary :
New Year 2020 brings new hopes, dreams in many ways. Every person pledges to move forward with new preparations and new plans. Read New year horoscope prediction for 2020.


Web Title: Horoscope 2020 Yearly rashifal for Aries in 2020 in Hindi varshik rashifal

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे