लाइव न्यूज़ :

होली 2018: आप घर पर ही बना सकते हैं हरा, पीला, गुलाबी जैसे ये 6 रंग

By उस्मान | Updated: March 1, 2018 15:54 IST

आप फूल, जड़ी-बूटियों, पत्तियों और अन्य घरेलू सामग्री से घर पर ही आसानी से रंग बना सकते हैं।

Open in App

होली रंगों का त्योहार है। बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल्स होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप अपनी त्वचा को नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो आपको घर पर नेचुरल कलर बनाने चाहिए। आप फूल, जड़ी-बूटियों, पत्तियों और अन्य घरेलू सामग्री से घर पर ही आसानी से रंग बना सकते हैं। 

1) ग्रीन कलर

कुछ मेहंदी के सूखे पत्ते लें और उनका पाउडर बनाकर रातभर के लिए पानी की बाल्टी में डाल दें। आप इस पाउडर को आटे या बेसन में मिक्स कर सकते हैं। पालक और धनिया का भी रंग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- रंग में भंग' ना पड़ जाए इसलिए होली के दिन इन 10 बातों का रखें ख्याल

2) रेड कलर

इसके लिए आप लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुलाब की सूखी पंखुड़ियों, हिबिस्कुस फूल या चुकंदर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3) ब्लू कलर

आप नीले रंग के हिबिस्कुस यानी गुड़हल फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ फूल लेकर रातभर में पानी में डालकर रखें। 

4) येलो कलर

पीला रंग बनाने के लिए आप हल्दी पाउडर में आटा मिला सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- रंगों में होते हैं ये खतरनाक केमिकल्स, इन 4 बातों का रखें ध्यान

5) ब्लैक कलर

इसके लिए आप आंवला और काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों चीजों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह दोनों को निचोड़कर रस निकाल लें। 

6) मैजेंटा कलर

इसके लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कलर बनाने के लिए आप एक लीटर पानी में चुकंदर के कुछ टुकड़े काटकर डाल दें और रातभर के लिए छोड़ दें। 

ऑर्गेनिक तत्वों से बनने वाले नेचुरल कलर्स को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले कलर्स में केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है और कुछ कलर्स ऐसे होते हैं जिनमें हैवी मेटल्स होते हैं, जो आपके और आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं। चलिए जानते हैं किस कलर में क्या केमिकल होते हैं और उससे आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

कलर- रेड केमिकल- मरकरी सल्फाइट  नुकसान- स्किन कैंसर, लकवा 

कलर- ब्लैककेमिकल- लीड ऑक्साइड नुकसान- रेनल फेलियर, त्वचा में जलन

कलर- ब्लू केमिकल- प्रशियन नुकसान- त्वचा में जलन और सूजन 

कलर-ग्रीन केमिकल- कॉपर सल्फेट और मैलाचाइट नुकसान- आंखों में एलर्जी, अंधापन, पानी निकलना और लाल होना

कलर- बैंगनी केमिकल- क्रोमियम आयोडाइड नुकसान- अस्थमा, एलर्जी

कलर- सिल्वर केमिकल- एल्यूमिनियम ब्रोमाइड नुकसान- कैंसर  

रंगों में पाए जाने वाले अन्य हानिकारक पदार्थ और उनके नुकसान

क्रोमियम: ब्रोन्कियल अस्थमा, एलर्जी का कारण हो सकता हैनिकेल: निमोनिया कैडमियम: हड्डियां कमजोर और भंगुर हो सकती हैंजिंक: बुखार  आयरन: त्वचा हल्की संवेदनशीलता हो सकती है

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग